{"_id":"5e4af0c58ebc3ef2973ad1d0","slug":"attack-on-prd-woman-during-serve-notice-shahjahanpur-news-bly3963287136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस तामील कराने गई पीआरडी जवान से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस तामील कराने गई पीआरडी जवान से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
पुवायां। नोटिस तामील कराने गई महिला थाने की पीआरडी जवान से कोटेदार समेत चार लोगों ने अभद्रता की। उसके साथ गाली गलौज करते हुए नोटिस रिसीव नहीं होने दिया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
बंडा के गांव इंदलपुर निवासी पीआरडी जवान लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह वर्तमान में शाहजहांपुर के महिला थाना में तैनात है। 16 फरवरी को शाम पांच बजे वह बंडा थाने के गांव उगनापुर निवासी हरीशंकर के पुत्र नीलेश को नोटिस तामील कराने गई थीं। वहां गांव के रजनीश, उसके पिता बाबूराम, आसाराम और कोटेदार वीरेंद्र कुमार गाली गलौज करने लगे और नोटिस तामील नहीं कराने दिया। इस पर लक्ष्मी ने यूपी-112 को सूचना दी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देने लगी। इसी बीच पुलिस पहुंच गई और उसे बंडा थाने लेकर पहुंची। लक्ष्मी की तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार समेत चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।