फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ATM 500 rupee notes instead of 200 rupee notes people withdrew five lakh rupees

UP: 200 की जगह एटीएम ने उगले 500 के नोट, पांच लाख निकाल ले गए लोग, अब पुलिस कर रही तलाश

Fri, 10 Jan 2025 09:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Jan 2025 09:51 AM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में लगे इंडिया वन कंपनी के एटीएम से 200 की जगह 500 के नोट निकलने लगे। इसकी जानकारी होने पर निकालने वालों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में लोग पांच लाख रुपये निकाल ले गए। 

विज्ञापन
ATM 500 rupee notes instead of 200 rupee notes people withdrew five lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में 15 दिन पहले एक एटीएम से 200 के स्थान पर पांच सौ रुपये के नोट निकलने लगे। जानकारी हुई तो रुपये निकालने की होड़ लग गई। तमाम लोगों ने पांच लाख रुपये निकाल लिए। मामले की जानकारी होने के बाद एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के मैनेजर ने 15 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब रुपये निकालने वालों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


फर्रुखाबाद के थाना मऊ दरवाजा के मोहल्ला बजरिया मौलवी बदन खां निवासी अभय सिंह यादव ने बताया कि वह सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड में ब्रांच मैनेजर हैं। उनकी कंपनी अलग-अलग बैंकों से रुपये लेकर एटीएम में रिफलिंग का काम करती है।
विज्ञापन


सिंधौली के गांव सुहेली निवासी अतुल कुमार सिंह और लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव गोविंदापुर निवासी आशीष पांडे उनके अधीन काम करते हैं। 23 दिसंबर को तिकुनिया चौराहे पर लगे इंडिया नंबर वन के एटीएम में अतुल और आशीष ने रिफलिंग के दौरान दो सौ रुपये की ट्रे में 500 के पांच लाख रुपये धोखे से रख दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ATM 500 rupee notes instead of 200 rupee notes people withdrew five lakh rupees
इसी एटीएम से निकले नोट - फोटो : अमर उजाला

दूसरी रिफलिंग के दौरान हुई जानकारी 
इसके बाद अलग-अलग ग्राहकों ने एटीएम से 4,98,500 रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी अतुल और आशीष को एटीएम में 27 दिसंबर को दूसरी रिफलिंग के दौरान हुई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना फर्रुखाबाद स्थित ऑफिस के अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्होंने एटीएम कंपनी से ग्राहकों की जानकारी निकलवाई है, जिससे निकाले गए रुपयों की रिकवरी की जा सके। पुलिस ने अतुल, आशीष के अलावा रुपये निकालने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि एटीएम से रुपये निकाले जाने के बाद पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी। आठ जनवरी को तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। रुपये निकालने वालों की कोई सूची नहीं मिली है, जिसे बैंक से लिया जाएगा। सूची के आधार पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed