{"_id":"6a34406107d3a7dfe101f142","slug":"at-the-special-gurmat-samagam-the-congregation-bowed-before-the-guru-granth-sahib-and-sought-blessings-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176516-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विशेष गुरमत समागम में संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विशेष गुरमत समागम में संगत ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर लिया आशीर्वाद
Fri, 19 Jun 2026 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने प्रार्थना करती संगत। संवाद
शाहजहांपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस को समर्पित विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
बृहस्पतिवार को डॉ.वीपी सिंह की ओर रखवाए श्री अखंड पाठ साहिब पूर्ण हुए। सुबह नौ बजे से श्री सुखमनी साहिब के पाठ हुए। इसके बाद आरती की गई। सरदार जसपाल सिंह, सदजाप सिंह, तुमशरण कौर, हजूरी रागी भाई गुरध्यान सिंह ने गुरु अर्जुन देव की याद में शब्द गायन किए। बरेली से आए सतवंत सिंह देहरादून वालों ने श्री गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस बीच फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। संचालन करते हुए धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने बताया कि लाहौर में उस समय बादशाह जहांगीर के आदेश से श्री गुरु अर्जुन देव को दीन नहीं मानने के कारण गर्म तवे पर बैठाकर गर्म रेता शीश पर डालकर शहीद किया गया।
संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा, हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोंगा ने सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। डॉ.वीपी सिंह को सिरोपा भेंट किए। इस मौके पर रानी ढींगरा, जसवीर कौर, शरणजीत कौर मोंगा, शरणजीत कौर खालसा, कीरत माटा, गुरमीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -