फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   At the foot of the dam ring tone Today, I 'll dance black

सुर के घुंघरू बांध पैर में आज श्याम मैं नाचूंग

Mon, 21 Dec 2015 10:57 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 21 Dec 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
At the foot of the dam ring tone Today, I 'll dance black
सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने धमाकेदार प्रस्तुतियों से अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मेधावी छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

हथौड़ा चौराहा-रेती मार्ग स्थित नवीन भवन में हुए भव्य समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम एमएन उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर किया। इसके बाद नीलम सक्सेना और मधुमिता डे के निर्देशन में बच्चों ने मां शारदे की वंदना और स्वागत गीत पर भावपूर्ण नृत्य किया। इसी कड़ी में मोनिका सेठ, विमलेश, सुमन दीक्षित, विनीता मिश्रा, सीमा गुप्ता, एकता सिंह, रश्मि मिश्रा, सौरभ शर्मा, शैलजा मिश्रा, अनीता, ऋतु अरोड़ा, आकांक्षा, भावना, रवि, गीतिका, प्रज्ञा, निधि श्रीवास्तव, सरिता सिंह आदि के निर्देशन में राधा-कृष्ण का बाल नृत्य, गौतम बुद्ध के जीवन पर आधारित इंग्लिश प्ले, नृत्य नाटिका, मोनो प्ले, देशभक्ति गीत, स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक, प्रादेशिक भाषाओं पर आधारित नृत्य, सती-सावित्री प्रसंग पर नृत्य नाटिका, बेटी बचाओ विषयक नृत्य, लोकनृत्य, सांकेतिक गान आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि जहां प्रतिभागियों की रंग-बिरंगी ड्रेस और नृत्य सराहा गया, वहीं पारंपरिक गीतों के बजाय नवीन गीतों का चयन भी खूब पसंद किया गया। विशेषकर सुर के घुंघरू बांध पैर में, आज श्याम मैं नाचूंगी, बताओ कहां मिलेगा श्याम आदि गीत भरपूर सराहे गए। इस बीच गत वर्ष की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्चना सक्सेना के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष संतोष पांडेय, प्रबंधक शशिबाला गुप्ता, नत्थू सिंह चौहान, रमा वाजपेयी, प्रभारी डीआईओएस रणवीर सिंह, स्कूल की निदेशक शशि खरे, जीआईसी प्रधानाचार्य वंदना यादव, डॉ. अमीर सिंह, शिक्षक नेता राजेश शर्मा, संजय शंकर मिश्रा, केशव चंद्र मिश्र, बृजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed