{"_id":"67e9905e2b5284316a0cdfc4","slug":"at-the-end-of-the-financial-year-the-departments-spent-crores-of-rupees-in-budget-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-140643-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विभागों ने करोड़ों का बजट खपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विभागों ने करोड़ों का बजट खपाया
Mon, 31 Mar 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वित्तीय वर्ष सोमवार को खत्म हो जाएगा। ऐसे में छुट्टी वाले दिन रविवार को कार्यालयों में दिनभर काम चला। वहीं, वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम ने करोड़ों रुपये का बजट जारी कर दिया। साथ ही लोक निर्माण विभाग में स्वीकृत कामों की टेंडर प्रक्रिया और भुगतान का कार्य किया गया। इसी तरह से अन्य विभाग में कर्मचारी रविवार को अपना बजट खपाने में जुटे रहे।
नगर निगम में कई नई परियोजनाएं हैं। इसके तहत गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोद्धार के लिए 4.62 कराेड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। यह वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में जारी किया गया है। इसी तरह शहीद द्वार में तारामंडल के लिए 20.37 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ था। इसके लिए 10.18 करोड़ का बजट जारी किया गया है।
शहीद द्वार में बहुमंजिला पार्किंग स्थल के लिए 13.37 करोड़ रुपये के बजट में पहली किस्त के रूप में 6.68 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। काकर कुंड में अर्बन हाट प्लाजा के लिए 20.39 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत किया गया था। इसमें 10.19 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई है। शहर के मुख्य बाजार में स्टील रेलिंग के लिए 2.34 करोड़ रुपये, काकर कुंड में कम्युनिटी हाल में लिए 2.6 करोड़ रुपये की किस्त जारी की गई है। शहीद पार्क में 42 लाख रुपये से म्यूजिक सिस्टम को लगाने को बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- --
छुट्टी के दिन 10 लाख से अधिक कर की वसूली
-नगर निगम में गृहकर और जलकर जमा करने के लिए 31 मार्च तक एक मुश्त समाधान योजना शुरू की थी। योजना में ब्याज माफ हो जाता है। रविवार को छुट्टी के दिन करीब 50 करदाताओं से 10 लाख रुपये से अधिक वसूली की गई। दिनभर कार्यालय में लोग कर जमा करने पहुंचते रहे। इसके साथ ही चार टीमें शहर में कर वसूली के लिए लगी हुई हैं।
-- -- -
पीडब्ल्यूडी में नई टेंडर प्रक्रिया से लेकर भुगतान किए गए
-लोक निर्माण विभाग कार्यालय भी छुट्टी के दिन खुला रहा। कार्यालय में टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही थी। इसके साथ ही भुगतान भी किए गए। कर्मचारी से लेकर अधिकारी तक कार्य करने में जुटे हुए थे। विभागीय लोगों के मुताबिक, देर रात तक कार्य जारी रहेगा।
-- -- -
विकास भवन के कार्यालय दिनभर खुले
-समाज कल्याण विभाग कार्यालय में सात मार्च को हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भुगतान के लिए कर्मचारी कार्य करते रहे। कर्मचारियों के मुताबिक, 515 सामूहिक विवाह में प्रत्येक वधु के खाते में 35 हजार रुपये भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही कार्यक्रम में लगी फर्म के भुगतान किए। पशु चिकित्सा विभाग में सहभागिता योजना के तहत भुगतान करने की प्रक्रिया पर काम किया गया।
-- -- -
वर्जन-
वित्तीय वर्ष के खत्म होने पर सभी कार्याें को पूर्ण करना होता है। इसलिए काम का बोझ बढ़ जाता है।छुट्टी के दिन भी कार्यालय खोलकर कार्य किया गया है।
- धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीएम