शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जनपदीय महासभा कार्यकारिणी की बैठक लोधीपुर स्थित लॉन में जिलाध्यक्ष मंगरे लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई।
मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार गंगवार ने कहा कि पात्र शिक्षकों का प्रोन्नत वेतनमान लगवाने के लिए बीएसए से वार्ता की जाएगी। निगोही ब्लॉक अध्यक्ष घनेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वर्ष 2025-26 की लेखा पर्ची अब तक वित्त एवं लेखा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त नहीं हुई है। इस पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।
जिलाध्यक्ष ने जल्द वार्ता कर लेखा पर्ची वितरित कराने का आश्वासन दिया। संरक्षक सुभाष चंद्र मिश्रा ने रसोइयों के मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना कार्ड के लंबित अनुमोदन का मुद्दा उठाया। कोषाध्यक्ष गौरव पांडेय, विश्राम सिंह, चित्रेश यादव, चंद्रकांत भारती आदि मौजूद रहे। संवाद