{"_id":"69edffb47c4e79a23e027613","slug":"assistant-auditors-wife-dies-after-car-overturns-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171660-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार पलटने से सहायक लेखा परीक्षक की पत्नी की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार पलटने से सहायक लेखा परीक्षक की पत्नी की जान गई
विज्ञापन
मदनापुर में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: जागरुक पाठक
भोपाल से पति और बच्चों के साथ मायके पीलीभीत जा रहीं थीं नीरज
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र के गढ़ी कनौरा निवासी सहायक लेखा परीक्षक प्रदीप कश्यप की पत्नी नीरज (40) की रविवार सुबह थाना मदनापुर के चंदोखा गांव पास अचानक सड़क पर आए पशु को बचाने में कार पलटने से मौत हो गई। प्रदीप व दोनों बच्चों को भी चोटें आई हैं।
भोपाल में भारतीय लेखा परीक्षा विभाग में सहायक लेखा परीक्षक के पद पर तैनात प्रदीप मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। वह शनिवार की सुबह अपनी कार से पत्नी नीरज, बेटी परी और बेटे नानू के साथ पीलीभीत स्थित ससुराल जाने के लिए निकले थे।
वह खुद ही कार चला रहे थे। माना जा रहा है कि शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के चंदोखा गांव के पास अचानक सड़क पर पशु आ गया। उसे बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए सड़क किनारे खाई में गिर गई।
विज्ञापन
चीख-पुकार की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे लोग दौड़ पड़े। प्रदीप ने कार के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान आगे की सीट पर बैठीं नीरज की सांसें थम चुकी थीं। हादसे में प्रदीप को भी चोटें आईं हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्र और पुत्री को रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजनों ने तीनों को पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों का उपचार चल रहा है। मदनापुर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
--
पशुओं की वजह से आए दिन हो रहे हादसे
सड़कों पर छुट्टा पशुओं की वजह से आए दिन गंभीर सड़क हादसे हो रहे हैं, जो जानलेवा साबित हो रहे हैं। पशुओं के अचानक सामने आने से वाहन चालक नियंत्रण खो देते हैं। दिन में तो लोग इनसे बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में हादसे बढ़ जाते हैं। इस समस्या का अब तक समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ है।