{"_id":"6a08cdb90d83b1f34d0e8202","slug":"assistance-amounting-to-660-crore-was-distributed-to-157-beneficiaries-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-173468-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 157 पात्रों को 6.60 करोड़ रुपये की सहायता राशि की गई वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 157 पात्रों को 6.60 करोड़ रुपये की सहायता राशि की गई वितरित
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में कृषक दुर्घटना चेक वितरित करने वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना व सहकारिता मंत
शाहजहांपुर। दैवीय आपदा राहत सहायता एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता राशि वितरित करने के लिए विकास भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विशिष्ट अतिथि सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर ने चेक वितरित किए। 157 लाभार्थियों को 6.60 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई।
वित्तमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के दुख को कम करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके आंसू पोंछने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश में आए आंधी-तूफान एवं बेमौसम वर्षा से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई गई है। इस दौरान ददरौल विधायक अरविंद कुमार, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
--
विधायक ने वितरित किए कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चेक
पुवायां। विधायक चेतराम ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत किसानों के 29 वारिसों को पांच-पांच लाख रुपये के चेक वितरित किए। विधायक ने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने में कोई समस्या हो तो उनको अवगत कराएं। विधायक ने कई योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी। इस मौके पर एसडीएम सदानंद सरोज, तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, सहित तहसील के कई कर्मचारी मौजूद रहे।