फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Aslah claim suicide but not yet recovered

दावा आत्महत्या का लेकिन असलाह अभी तक बरामद नहीं

Sun, 10 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
किराए के मकान में भाई बहनों के साथ रहने वाले 17 वर्षीय किशोरी प्रीती तिवारी की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। उसने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट जहां हत्या की तरफ इशारा कर रही है वहीं पहले दिन से गोली मारकर आत्महत्या करने का दावा करने वाली पुलिस अभी तक मामले में प्रयुक्त तमंचा या जिस असलहे से गोली मार कर आत्महत्या की गई है, उसे बरामद नहीं कर पाई है। बता दें कि निगोही क्षेत्र के गांव बरैंचा में रहने वाले काश्तकार रामानंद तिवारी के बड़े बेटे आकाश तिवारी के साथ उसकी छोटी बहन पूर्ति तिवारी, उससे छोटी बहन प्रीती और छोटे भाई अभिषेक के साथ मोहल्ला कटियाटोला में नंदकिशोर खंडेलवाल के मकान में किराए पर रहकर शहर में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी छोटी लड़की प्रीती आर्य महिला इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। 31 मार्च की सुबह प्रीती मोहल्ले  की अपनी सहेली प्रियांशी के साथ रिजल्ट लेने स्कूल गई थी। प्रीती अंग्रेजी और हिंदी में फेल हो गई थी। उसने अपना रिजल्ट प्रियांशी को दे दिया था और अकेली घर चली आई थी। करीब आधा घंटे बाद प्रियांशी प्रीती के घर रिजल्ट देने पहुंची तो वह कमरे के अंदर स्टोर में मृत पड़ी हुई थी। पुलिस शुरू से ही इस मामले को आत्महत्या मान कर चल रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया था कि गोली पीछे सेे मारी गई है। छात्रा के हाथ में गन पाउडर भी नहीं मिला था। घटना के अगले दिन फोरेंसिक टीम ने छात्रा के कपड़ों और घटनास्थल के नमूने लिए थे। पुलिस को अब फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का दावा था कि वह जल्द ही तमंचा बरामद कर लेगी लेकिन घटना के दस दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। 
विज्ञापन


तमंचा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। छात्रा के परिवार वालों की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन

- केके वर्मा, इंस्पेक्टर थाना सदर बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed