फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ashish Kushwaha selected in NIA

आशीष कुशवाहा का एनआईए में चयन

Thu, 03 Nov 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ashish Kushwaha selected in NIA
आशीष कुशवाहा - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव ककरहा निवासी आशीष कुशवाहा ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। उनके पिता ध्रुवपाल सिंह कुछ साल पहले गांव छोड़कर जलालाबाद आ गए थे। बारह पत्थर रोड पर मकान बनाकर उसी में किराने की दुकान रख ली थी। मां राममूर्ति देवी गृहणी हैं। आशीष चार भाई-बहनों में तीसरे हैं। बचपन से ही मेधावी रहे आशीष एलएलएम और नेट क्वालीफाई कर चुके हैं। इंटर तक की पढ़ाई उन्होंने जलालाबाद में ही पूरी की। सितंबर में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद पर उनका चयन हुआ था। यूपीएससी परीक्षा में सफल होने पर आशीष का 29 अगस्त 2022 को इंटरव्यू का रिजल्ट आया। इसमें उनकी 17वीं रैंक आई। एनआईए के लिए घोषित परिणाम में पूरे देश से चयनित दस लोगों में आशीष कुशवाहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं परिजनों को देते हैं। आशीष इस समय सीबीआई एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed