फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asha workers staged a protest at the Collectorate over non-payment of wages.

Shahjahanpur News: भुगतान नहीं मिलने पर आशा वर्करों ने कलक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन

Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Asha workers staged a protest at the Collectorate over non-payment of wages.
कलेक्ट्रेट में धरना देती आशा वर्कर। संवाद
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अपूर्वा को सौंपा। इसमें आशाओं के भुगतान संबंधी समस्याओं के निस्तारण की मांग की। जिलाध्यक्ष कमलजीत कौर ने बताया कि आभा आईडी का भुगतान 10 रुपये प्रति कार्ड देय है। इसका भुगतान नहीं दिया गया है। तीन वर्षों से सी-बैक फॉर्म का भुगतान, आठ वर्षों से टीबीआई का भुगतान नहीं मिला है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराए जा रहे प्रसव का भुगतान अटका है। आयुष्मान कार्ड बनवाने, कुष्ठ खोजी अभियान के कार्य का रुपया भी नहीं मिला है। इस मौके पर सुनीता त्रिपाठी, रविंद्रा, सावित्री शर्मा, बिंदु सिंह, विजय लक्ष्मी शर्मा, रीता तिवारी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed