{"_id":"6a358b959b48ba145308986a","slug":"asha-workers-dispel-myths-momentum-gathers-for-anti-cervical-cancer-vaccination-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176661-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आशा वर्कर ने दूर की भ्रांतियां...सर्वाइकल कैंसर निरोधी टीकाकरण को मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आशा वर्कर ने दूर की भ्रांतियां...सर्वाइकल कैंसर निरोधी टीकाकरण को मिली रफ्तार
विज्ञापन
शहर के सरायकाइयां स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगात कर्मी। संवाद
शाहजहांपुर। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग का टीकाकरण अभियान गति पकड़ने लगा है। बुधवार को जिले की स्वास्थ्य इकाइयों पर विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 925 किशोरियों का वैक्सीनेशन किया गया। टीका लगवाने में बंडा ब्लॉक पहले नंबर पर रहा। आशा वर्कर भ्रांतियों को दूर कर किशोरियाें को केंद्रों पर लेकर पहुंचीं।
सर्वांइकल कैंसर को लेकर लेकर भ्रांतियां फैलने पर अभिभावकों ने किशोरियाें को टीका लगवाने से इन्कार करना प्रारंभ कर दिया था। कवरेज घटने पर स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर को जिम्मेदारी दी। आशाओं ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। उनके मन में व्याप्त भ्रांतियों को दूर किया।
शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर 925 किशोरियों को टीके लगाए गए। ब्लॉकों में बंडा में सर्वाधिक 191 व सिंधौली में 112 किशोरियों को टीका लगाया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लाभार्थियों को उपकेंद्र तक लाने और परिवारों को टीकाकरण के महत्व के बारे में समझाने की जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ.आसिफ ने बताया कि सोशल मीडिया और कुछ वीडियो के माध्यम से टीके को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों के कारण शुरुआती दिनों में अभियान प्रभावित हुआ था। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को समझाया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह टीका सुरक्षित और प्रभावी है तथा भविष्य में गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करता है।