फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asha workers demonstrated at Banda CHC

आशा वर्करों ने किया बंडा सीएचसी पर प्रदर्शन

Tue, 04 Jan 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Asha workers demonstrated at Banda CHC
बंडा सीएचसी पर प्रदर्शन करती आशा वर्कर - फोटो : POWAYAN
बंडा। मानदेय दिलाने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बंडा सीएचसी पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अन्य समस्याओं का भी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सीएचसी पर प्रदर्शन के दौरान आशा संगठन की जिलाध्यक्ष आरती यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते आशा बहुओं को गांव-गांव जाकर सर्वे करना पड़ता है और वैक्सीन लगवाने के लिए घर-घर जाकर सूचना देनी पड़ती है। सरकार ने इस कार्य के लिए एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने को कहा था, लेकिन अभी तक आशा कार्यकर्ताओं को कोई राशि नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कार्यकर्ता किसी रोगी या प्रसूता को लेकर सीएचसी पर आती हैं तो उन्हें रोगी के लिए दवाएं और ग्लब्स आदि बाजार से खरीदकर लाना पड़ता है। सीएचसी पर सार्वजनिक शौचालय नहीं होने के कारण भी उन लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं को बैठने की जगह भी नहीं है। सीएचसी पर उन्हें एक कक्ष आवंटित किया जाना चाहिए। इस दौरान रिचा, रंजना देवी, रीना देवी, देववती, ममता, सुनीता देवी, गीता देवी, रुचि देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed