{"_id":"6906586b69bdcb62750cffd9","slug":"asha-workers-camped-at-the-ministers-residence-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-156542-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आशा वर्करों ने मंत्री के आवास पर डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आशा वर्करों ने मंत्री के आवास पर डाला डेरा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में वित्त मंत्री के निवास स्थान पर इंतजार करतीं आशा वर्कर। संवाद
शाहजहांपुर। सीएचसी भावलखेड़ा में तीन वर्ष से लंबित भुगतान नहीं होने पर शनिवार को आशा वर्कर यूनियन के पदाधिकारी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के राजभवन स्थित आवास पर पहुंच गईं। मंत्री के नहीं मिलने पर आशा वर्करों ने डेरा डाल दिया। बाद में मंत्री के आने पर ज्ञापन देकर समाधान की मांग की। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तीन वर्षों के लंबित भुगतान नहीं करने पर यूनियन की पदाधिकारियों ने सीएचसी, भावलखेड़ा पर पिछले कई दिनों तक धरना दिया। एडी हेल्थ के आश्वासन के बाद भी उनका भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद कलक्ट्रेट पर धरना देकर आवाज उठाई। लगातार टरकाए जाने से नाराज आशाओं ने शनिवार दोपहर 12 बजे वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात करने के लिए कैंट स्थित राजभवन में पहुंच गईं।
मंत्री के नहीं मिलने पर आशा वर्कर इंतजार में बैठ गईं। शाम को मंत्री के आगमन पर उन्हें ज्ञापन देकर भुगतान कराने की मांग की। सुरेश खन्ना ने उन्हें जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय शक्ति दल की अध्यक्ष सावित्री शर्मा, आशा संगठन की अध्यक्ष कमलजीत कौर, रविंद्रा, बिंदु सिंह, विंदेश्वरी राय आदि बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।