फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Asha worker dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Shahjahanpur News: आशा वर्कर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 09 Dec 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Asha worker dies under suspicious circumstances; murder alleged.
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय आशा वर्कर की सोमवार सुबह गांव में कुछ लोगों से कहासुनी के बाद मौत हो गई। महिला के पति और पुत्रों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

आशा वर्कर के चार पुत्रों में सभी की शादी हो चुकी है और चारों अलग-अलग रहते हैं। आशा वर्कर पति के साथ गांव के बाहर घर में रहती हैं। आशा वर्कर के एक पुत्र की पत्नी को तीन दिसंबर को गांव का युवक कहीं ले गया। बताया जाता है कि युवक विवाहिता को पहले भी ले जा चुका है, लेकिन वह वापस घर आ गई थी। आरोपी युवक और आशा वर्कर के पुत्र का घर आसपास हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आशा वर्कर गांव में दूध लेने गईं थीं। इस बीच उनका पुत्रवधू को ले जाने के आरोपी युवक के पिता, मां और भाइयों से विवाद होने लगा। आशा वर्कर पास में ही एक घर के सामने गिर गईं और उनकी मौत हो गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे आशा वर्कर के पति और पुत्रों ने पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए यूपी-112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ प्रवीण मलिक, थाना प्रभारी रवि करन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में आशा वर्कर के पति ने पुलिस को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। हत्या की तहरीर नहीं दी गई है।
--
आरोपी का भाई भी ले गया था युवती
आशा वर्कर की पुत्रवधू को ले जाने के आरोपी का भाई दहेज हत्या में सात साल जेल में रहने के बाद अपील पर बाहर है। अपील पर रहने के दौरान ही तीन माह पूर्व वह गांव से एक युवती को लेकर गायब है। अभी तक युवती का पता नहीं चल सका है।

--
सूचना पर मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली गई है। आशा वर्कर के पति ने पोस्टमॉर्टम का अनुरोध किया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed