{"_id":"626c3283d3cb6e7a5001cb19","slug":"as-the-temperature-rises-diarrhea-spread-one-and-a-half-thousand-patients-coming-daily-shahjahanpur-news-bly4831849154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान बढ़ते ही डायरिया ने लोगों को जकड़ना शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान बढ़ते ही डायरिया ने लोगों को जकड़ना शुरू किया
विज्ञापन
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आपात कालीन विभाग में मरीजों की लगी भीड़ । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गर्मी के मौसम में तापमान में उछाल आते ही राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी और ट्रामा सेंटर में मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। सबसे ज्यादा उल्टी, दस्त और बुखार के मरीजों की भरमार है। डॉक्टरों के चैंबर के बाहर मरीजों की लाइन लग रही है। अस्पताल आने वालों में अधिकतर डायरिया से पीड़ित हैं। वहीं भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अभी कम है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से डायरिया से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। हर दिन होने वाली 1200 से 1500 मरीजों की ओपीडी में 50 प्रतिशत डायरिया से पीड़ित हैं। तेज धूप और लू के कारण लोगों को डायरिया ने घेरना शुरू कर दिया। इसमें बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल है। लगातार धूप मेें रहने के कारण मरीजों को यह रोग घेर रहा है। वहीं दूसरी तरफ पेट दर्द, बुखार और ब्लड प्रेशर के बढ़ने के मरीज भी खूब आ रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण डॉक्टर भी परेशान हैं।
डायरिया के लक्षण
-पानी जैसा मल
-पेट में ऐंठन होना
-उल्टी आना
-बुखार
-भूख में कमी
ये बरतें सावधानी
-धूप में निकलने से परहेज करें
-शरीर में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें
-छाछ, नींबू पानी का सेवन फायदेमंद है।
-बाहरी खाने से परहेज करें, यह नुकसानदायक हो सकता है।
-सुबह में योग करने से प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होगा।
-वर्तमान में 50 प्रतिशत मरीज डायरिया के आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। धूप से बचे और खान-पान पर विशेष ध्यान दें। तबीयत खराब होने पर डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही दवा लें।
विज्ञापन
डॉ.ऋषभ नायक, फिजिशियन राजकीय मेडिकल कॉलेज