{"_id":"58a46fc44f1c1b5833d8660b","slug":"as-the-mercury-rose-grew-grew-turnout","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यों-ज्यों पारा चढ़ा, बढ़ता गया मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यों-ज्यों पारा चढ़ा, बढ़ता गया मतदान प्रतिशत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव कई मायनों में अभूतपूर्व रहा। यह पहला चुनाव था जो बेहद शांति से निपटा। मतदान की गति मौसम के हिसाब से बदलती रही। शुरू में कम, दोपहर से पहले तेज, फिर कम और शाम होते-होते मतदान की गति ऐसी बढ़ी कि प्रतिशत तकरीबन 61 प्रतिशत तक जा पहुंचा। हालांकि यह वोट प्रतिशत पिछले चुनाव से करीब एक प्रतिशत कम है। माना जा रहा था कि इस बार वोट प्रतिशत करीब 65 प्रतिशत के आसपास रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान की गति ठंड की वजह से बेहद कम रही। नौ बजे तक 14 फीसदी ही वोट पड़ सके थे। धूप निकलने के बाद जब पारा चढ़ा और मौसम सुहाना हुआ तो वोटर घरों से निकले। इसके बाद 11 बजे तक वोट पर्सेंटेज बढ़कर 43 फीसदी पर पहुंच गया। तमाम बूथों पर एक से तीन बजे के बीच सन्नाटे जैसी स्थित रही। एक से तीन बजे मतदान का प्रतिशत मात्र चार फीसदी ही बढ़ कर 47 प्रतिशत तक पहुंचा। शाम पांच बजे तक मतदान का प्रतिशत 61.01 फीसदी तक पहुंच गया।
शांतिपूर्ण चुनाव कराने में पुलिस प्रशासन पास-पुवायां में चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सपंन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन को सौ में सौ नंबर मिले हैं। पूरे क्षेत्र में माहौल पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। विधानसभा क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्सेज के साथ ही अन्य सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया था। चुनाव प्रेक्षक ताशी धेंदुप शेरपा के अलावा एसडीएम रामशंकर, एडीएम प्रशासन, एएसपी रमेश कुमार भारती सहित सभी जोनल/ सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे। मतदान के दौरान कहीं भी किसी जगह से कोई अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नही हुई है।