फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   As temperatures rise, faults begin to increase; fires break out in poles and transformers.

Shahjahanpur News: गर्मी के साथ बढ़ने लगे फॉल्ट, खंभे व ट्रांसफॉर्मर में लगी आग

Thu, 23 Apr 2026 08:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
As temperatures rise, faults begin to increase; fires break out in poles and transformers.
नेशनल गर्ल्स कॉलेज की ओर जाने वाले मार्ग पर रखे ट्रांसफॉर्मर में लगी आग। स्रोत: बिजली निगम
विभिन्न स्थानों पर बिजली की लाइन में फॉल्ट आने से लोगों को उठानी पड़ी दुश्वारियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। तापमान के बढ़ने के साथ ही ओवरलोडिंग के कारण विद्युत संकट गहराने लगा है। बिजली की मांग में इजाफा होने से लोकल फॉल्ट के चलते बिजली कट होने से लोगों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है। बुधवार की रात कई स्थानों पर फॉल्ट हुए। इसी तरह बृहस्पतिवार को लाइन दुरुस्त करने व पेड़ों की कटाई के चलते आपूर्ति बाधित रही।
बुधवार की रात 11:45 बजे विकास भवन फीडर के चमकनी करबला में बिजली के खंभे में आग लग गई। ओवरलोडिंग के कारण तारों में आग लगने के चलते पूरे फीडर को बंद करना पड़ा। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियाें का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन

करीब डेढ़ घंटे के बाद आपूर्ति को बहाल किया जा सका। इसी तरह नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज जाने वाले मार्ग पर रखे ट्रांसफॉर्मर में ओवरलोडिंग के कारण आग लग गई। आग लगने से पूरे इलाके की आपूर्ति बाधित हो गई। जेई के निर्देश पर टीम ने पहुंचकर आपूर्ति को बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे पुराने एआरटीओ कार्यालय को जाने वाली गली में पुराने खंभे को हटाकर नए पर लाइन शिफ्ट करने के चलते तीन घंटे तक बिजली बंद रही। इसके चलते करीब छह सौ घरों की बिजली बंद रही। तपती दोपहर में बिजली जाने से लोग परेशान हो उठे।
निगोही रोड उपकेंद्र पर रामनगर फीडर की 11 केवीए लाइन पर पेड़ की डाल काटे जाने के कारण करीब डेढ़ घंटे आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा जलालनगर और बाईबाग चिनौर फीडर पर पेड़ की डाल काटने से आपूर्ति बंद रखने से लोग परेशान रहे।

--------------------
तीन घंटे बंद रहेगी बिजली

जलालाबाद। नगर के बिजली उपकेंद्र पर वीसीबी पैनल की स्थापना की जाएगी। इसके चलते शुक्रवार को दोपहर एक से शाम चार बजे तक नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत निगम के अवर अभियंता यश गुप्ता ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed