फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   As goddess of the girls, Do not kill them in the womb

देवी का रूप हैं कन्याएं, इन्हें कोख में मत मारो

Thu, 20 Aug 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 20 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
As goddess of the girls, Do not kill them in the womb
काशी के विद्वान एवं शिव कथा मर्मज्ञ प्रशांत प्रभु महाराज ने शिव महापुराण कथा मंच से कन्या भ्रूण हत्या को महापाप बताते हुए श्रोताओं का आह्वान किया कि वह इस अपराध से बचें। कन्याएं देवी का रूप होती हैं, इनकी हत्या करने का मतलब है सर्वनाश को आमंत्रण देना।
विज्ञापन

श्रोताओं से खचाखच भरे पंडाल में एक प्रसंग के अंतर्गत कथा व्यास ने देवी महिमा का महात्म्य सुनाते हुए कन्याओं को देवी का रूप बताया और कहा कि मानव जीवन का मूलाधार कन्याएं ही हैं। ये जननी हैं, आदि शक्ति हैं। इनके जीवन की रक्षा करना संपूर्ण मानवजाति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को स्त्रियों के प्रति दो प्रमुख कारणों से ऋणी मानना पड़ेगा। प्रथम मनुष्य का जन्म देने और द्वितीय इस जीवन को जीने लायक बनाने का काम भी माताएं-बहनें ही करती हैं। स्त्री और पुरुष नदी के दो किनारों की तरह माने गए हैं, तभी तो गोस्वामी जी ने लिखा है कि Òजिय बिनु देह नदी बिनु वारी, तैसेइ नाथ पुरुष बिनु नारीÓ।
विज्ञापन

प्रशांत प्रभु ने कहा कि भगवान भोलेनाथ माता पार्वतीे के बिना अधूरे हैं और यह बात हर प्रसंग में सामने आती है। इसलिए कन्या भू्रण हत्या का पाप किसी को नहीं करना चाहिए। उन्होंने युवाओं का आह्वान भी किया कि वह इन घिनौने कृत्य का पुरजोर विरोध करें। अन्यथा एक दिन पूरी सृष्टि ही नष्ट हो जाएगी। नारी शक्ति का सम्मान तमाम पापों से बचाता है। कथा व्यास ने कहा कि हिंदू धर्म में भगवान शिव का स्थान सर्वोच्च है। धर्मशास्त्रों और पुराणों में इसकी पुष्टि होती है। भगवान शिव सर्वशक्तिमान हैं और उन्होंने अमृत का त्याग कर विष का पान किया। वह वैभव से दूर हैं और सूक्ष्म से सूक्ष्म वस्तु के समर्पण से प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए उन्हें भोले कहा जाता है। वह बहुत जल्दी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। आयोजन में हरिशरण वाजपेयी, नीरज वाजपेयी, नरेंद्र सक्सेना, अशोक गुप्ता, रजत सक्सेना, विश्व मोहन वाजपेयी, शैफाली, सीमा, पिंकी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed