फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ARV administration halted at Urban PHCs after budget runs out.

Shahjahanpur News: शहरी पीएचसी का बजट खत्म होने के बाद एआरवी लगना बंद

Wed, 20 May 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
ARV administration halted at Urban PHCs after budget runs out.
पुराना जिला अस्पताल ​स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बंद पड़ा एआरवी कक्ष। संवाद
शाहजहांपुर। पुराने जिला अस्पताल स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का बजट खत्म होने के कारण पिछले कुछ दिनों से एंटी रैबीज वैक्सीन लगना बंद हो गई है। इसके चलते प्रतिदिन यहां आने वाले 80 से ज्यादा मरीजों को लौटना पड़ रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए उन्हें ददरौल और भावलखेड़ा सीएचसी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी में ओपीडी संचालित होने के साथ ही एआरवी के लिए अलग से कक्ष बनाकर व्यवस्था की गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां पर प्रतिदिन 80 से ज्यादा लोग कुत्ता और बंदर के काटने पर टीकाकरण कराने आते हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से यहां पर वैक्सीन के अभाव में टीकाकरण बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक पीएचसी पर आवंटित बजट के हिसाब से कार्य होता है। पीएचसी जलीकोठी का बजट खत्म होने के कारण वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इसके चलते यहां पर वैक्सीनेशन बंद कर ददरौल और भावलखेड़ा सीएचसी भेजा जा रहा है। यहां पर वैक्सीनेशन बंद होने से चिलचिलाती धूप में लोगों को लंबी दूरी तय करना पड़ रही है। जिसके चलते लोगों के सामने दुश्वारियां आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीएचसी का बजट खत्म होने के कारण वैक्सीन नहीं लग पा रही है। जल्द ही एआरवी की व्यवस्था कर टीकाकरण को शुरू कराया जाएगा।
-डॉ.पीपी श्रीवास्तव, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed