{"_id":"6a11abe53c3798fe0407c1c6","slug":"artists-from-vrindavan-presented-beautiful-tableaux-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-174098-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वृंदावन के कलाकारों ने प्रस्तुत की सुंदर झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वृंदावन के कलाकारों ने प्रस्तुत की सुंदर झांकियां
विज्ञापन
अगौना बुजुर्ग में यज्ञस्थल की परिक्रमा करते श्रद्धालु। संवाद
पुवायां। गांव अगौना बुजुर्ग के श्री मानकेश्वर नाथ शिव मंदिर पर चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ में शनिवार को देश और समाज की खुशहाली के लिए यज्ञ में आहुतियां डाली गईं।
सुबह आठ बजे से शुरू हुए यज्ञ में आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं ने आहुतियां देने के साथ ही देवताओं की जय-जयकार करते हुए यज्ञस्थल की परिक्रमा की। यज्ञस्थल पर भीड़ के चलते कई दुकानें भी लगने से यहां मेले जैसा माहौल बन गया। यज्ञ के बाद दोपहर दो बजे से बाबा सादरवर्ती रासमंडल वृंदावन के कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं और श्रीराधा-कृष्ण के भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किए। शुक्रवार रात भी कई झांकियां प्रस्तुत की गईं।
यज्ञाचार्य बलराम कृष्ण ने बताया कि रोजाना सुबह से यज्ञ और दोपहर दो बजे से झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। रात आठ बजे से 11 बजे तक भी कलाकार झांकियां प्रस्तुत करेंगे। संवाद