{"_id":"66ce54e64ebd549fff029984","slug":"arrangements-faltered-due-to-doubling-of-opd-in-puwayan-chc-after-holidays-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-125821-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छुट्टी के बाद पुवायां सीएचसी में दोगुनी ओपीडी होने से लड़खड़ा गईं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छुट्टी के बाद पुवायां सीएचसी में दोगुनी ओपीडी होने से लड़खड़ा गईं व्यवस्थाएं
Wed, 28 Aug 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
पुवायां सीएचसी पर दवा लेने के लिए लगी रोगियों की भीड़। संवाद
पुवायां। दो दिन की छुट्टी के बाद मंगलवार को सीएचसी में ओपीडी शुरू हुई तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोजाना की अपेक्षा दोगुने मरीज आने से उन्हें तीन बार कतार में लगना पड़ा। गर्मी के बीच सभी बेहाल हो गए। अस्पताल की व्यवस्थाएं भी लड़खड़ा गईं।
रविवार के बाद सोमवार को जन्माष्टमी के कारण सीएचसी पर अवकाश रहा था। केवल इमरजेंसी सेवाएं ही चालू थीं। इस कारण मंगलवार को सीएचसी पर रोगियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इनमें ज्यादातर मरीज बुखार के थे। रोगियाें की तीन बार भारी भीड़ से जूझना पड़ा। पर्चा बनवाने के लिए धक्का-मुक्की के बाद ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए काफी देर तक इंतजार किया। इसके बाद दवा लेने के लिए भी भीड़ के बीच लंबी लाइन में लगना पड़ा। कुछ लोगों ने लाइन तोड़कर दवा लेने का प्रयास किया तो स्थिति और बिगड़ गई।
भारी भीड़ देख कई मरीजों की हिम्मत तक जवाब दे गई। उन्होंने निजी डॉक्टरों को ही दिखाना मुनासिब समझा। सीएचसी की ओपीडी में रोगियों की संख्या रोजाना लगभग 300 से 350 तक रहती है, लेकिन मंगलवार को छह सौ के करीब रोगी सीएचसी पहुंचे। रोजाना से दोगुने मरीजों के पहुंचने से समस्या खड़ी हो गई। दवा लेने पहुंचे अधिकांश लोग बुखार से पीड़ित थे, दूसरे नंबर पर त्वचा रोगी रहे।
विज्ञापन
10 संदिग्ध मरीजों की हुई डेंगू की जांच
- सीएचसी पर मंगलवार को 321 रोगियों की सामान्य जांचें की गईं। 58 रोगियों की मलेरिया, 35 की बिडॉल, 18 की सीवीसी और 10 रोगियों की डेंगू की जांच की गई। जांच में सभी को सामान्य बुखार पाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बारिश के मौसम में बुखार और त्वचा रोग के मरीज बढ़ जाते हैं। इस समय सफाई ज्यादा रखनी चाहिए। फ्रिज आदि का ठंडा पानी पीने और खुले में बिक रही चाट, पकौड़े, फास्ट फूड खाने से परहेज करना चाहिए।
-- --
- कहीं बुखार नहीं फैला है। सिंधौली सीएचसी के तहत गांव बगड़ेर में लोगों को उल्टी, दस्त की शिकायत थी। वहां शिविर लगाकर दवाएं वितरित की गई थीं। दो दिन की छुट्टी के कारण मंगलवार को ज्यादा भीड़ रही। दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।
-डॉ. नरेंद्रपाल, सीएचसी अधीक्षक, पुवायां