फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Army officer's car stuck in sunken road in Bahadurganj... rescued with great effort

Shahjahanpur News: बहादुरगंज में धंसी सड़क में फंसी आर्मी अफसर की गाड़ी... मशक्कत कर निकाली

Wed, 24 Jul 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 24 Jul 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Army officer's car stuck in sunken road in Bahadurganj... rescued with great effort
सदर बाजार में धंसी सड़क में फंसी कार। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदने के बाद इनकी मरम्मत में जमकर लापरवाही बरती जा रही है। यही वजह है कि सड़कें जगह-जगह धंस रहीं हैं।
विज्ञापन


सदर बाजार से बहादुरगंज जाने वाले मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक आर्मी के अफसर की कार सड़क के गड्ढे में धंस गई। इसे निकालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी भी पहुंची, लेकिन उसका पहिया भी गड्ढे में धंस गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों गाड़ियों को निकाला जा सका। इस बीच इस मार्ग पर जाम लग गया। ऐसे में वाहनों को दूसरे मार्ग से निकलवाया गया। नगर निगम कार्यालय से एसबीआई होकर सदर बाजार थाने की ओर जाने वाले मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत में लापरवाही बरती गई है।

पेट्रोल पंप के सामने सीवर के मैनहोल के आसपास सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देते हैं। यहां वाहन चालक बिना लड़खड़ाए नहीं निकल पाते। बाबा विश्वनाथ मंदिर के सामने भी सड़क पर गड्ढे हैं, जबकि श्रावण मास चल रहा है और श्रद्धालु मंदिर में पूजन के लिए आते हैं। जीआईसी से जिपं कार्यालय होकर गोविंदगंज ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग की मरम्मत भी अब तक नहीं हुई है। इस मार्ग पर गुरुद्वारा और कचहरी आने-जाने वालों के वाहन ही नहीं रोडवेज बस भी गुजरती हैं। जल निगम की ओर से शहर में सीवर लाइन बिछाने काम करवाया जा रहा है, जोकि अगस्त तक पूरा कराने का दावा हो रहा है। हालांकि इसको दिसंबर 2023 में ही पूरा होना था। इसके बाद से लगातार समय-सीमा बढ़ाई जा रही है। पहले मार्च 2024, फिर जून और अब अगस्त माह में काम पूरा होने की बात जल निगम के अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


-----

रोड़ी से गाड़ी फिसलने की आशंका

-जहां पर सड़क धंस जाती है, वहां समुचित ढंग से बैरिकेडिंग भी नहीं कराई जाती। रोड़ी और मिट़्टी डालकर गड्ढे को ढक दिया जाता है। वाहनों के गुजरने से रोड़ी पूरी सड़क पर फैल जाती है। इससे बाइक फिसलने की आशंका रहती है। कई बार बाइक सवार फिसलकर गिर भी चुके हैं। रोड़ी पर ठीक से कोलतार भी नहीं डाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

जहां पर सड़क बैठ गई थी, वहां पर मिट्टी, बजरी, रेता आदि डालवाया गया है। इसके साथ ही पैचिंग वर्क भी करवाया गया है। जहां पर पैचिंग वर्क बाकी है, वहां पर भी पूरा करवा दिया जाएगा।

- कपिल एम सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम

सदर बाजार में धंसी सड़क में फंसी कार। स्रोत: जागरुक पाठक

सदर बाजार में धंसी सड़क में फंसी कार। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed