{"_id":"674b69afbfabc063fc034204","slug":"archeology-department-team-reached-dhakiya-tiwari-investigation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-132321-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ढकिया तिवारी पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम, की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ढकिया तिवारी पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम, की जांच
विज्ञापन
निगोही के ग्राम ढकिया तिवारी में खेत का मुआयना करती भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम। संवाद
शाहजहांपुर। निगोही क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव के खेत में मिले प्राचीन अस्त्र-शस्त्रों की जांच के लिए शनिवार को लखनऊ से आई भारतीय पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की टीम ने गांव जाकर मुआयना किया। बाद में थाने जाकर वहां रखे पुरातन अस्त्र-शस्त्र भी देखे।
छह नवंबर को ढकिया तिवारी निवासी बाबू राम अपने खेत की जोताई कर रहे थे। तभी उनके खेत में एक जगह पर हल फंस गया। उस जगह की खोदाई की गई तो वहां पर पुराने दौर की लगभग बीस तलवारें, दस एक नाली बंदूक की नालें, एक दो नाली बंदूक की नाल, मिट्टी और जंक लगे दो रिवॉल्वर और एक बरछी पाई गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और तहसील प्रशासन ने सभी अस्त्र-शस्त्र कब्जे में लेकर थाने में रखवा दिए थे। साथ ही इसकी सूचना भारतीय पुरातत्व विभाग को भेजी थी।
इसी मामले की गहन जांच को भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीक्षक आफताब हुसैन लखनऊ से आए। उनके नेतृत्व में विभाग के उप अधीक्षक महेंद्र पाल, इतिहासकार पंकज तिवारी और इंजीनियर राम रक्ष यादव भी आए। इन सभी ने खेत मालिक से जानकारी लेकर गांव के बुजुर्गों से भी वार्ता कर उनके बयान लिए। बाद में थाने जाकर बरामद शस्त्रों का मुआयना किया।