{"_id":"5841b7184f1c1be665de7e5e","slug":"arbitrary-allocation-of-toilets-in-rural-raging","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालयों के आवंटन में मनमानी से भड़के ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालयों के आवंटन में मनमानी से भड़के ग्रामीण
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
शौचालयों के आवंटन में मनमानी और शासन की विकास तथा निर्माण से संबंधित अन्य योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर मिर्जापुर क्षेत्र के ग्रामीण भड़क उठे। शुक्रवार को विकास खंड के विभिन्न गांवों से मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर संबंधित समस्याओं का समाधान शीघ्र कराने की मांग की।
इंटक की जलालाबाद इकाई के तहसील अध्यक्ष रामऔतार कश्यप के साथ आए गांव कबरा सलेमपुर, गंगानगर, जरियनपुर आदि के ग्रामीणों ने बताया कि कबरा सलेमपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्बल वर्ग के पात्रों का चयन करने के बजाय रकम लेकर ऐसे लोगों को आवास सूची में शामिल कर लिया गया, जिनके पक्के मकान बने हैं। इसी तरह शौचालयों के आवंटन में भी नियमों की अनदेखी कर गड़बड़ी की गई है।
ज्ञापन के अनुसार मिर्जापुर, गंगानगर, जरियनपुर आदि गावों में झोपड़ियों में रहने वालों को आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया। कबरा सलेमपुर में सीसी रोड निर्माण में भी घपला करके पुराने खड़ंजे को तोड़कर उसकी रोड़ी सड़क में लगा दी गई। प्रदर्शन में जहांगीर, राजपाल, मोरपाल, स्वामी दयाल सिंह, जगपाल, मुन्नालाल, राजा बाबू, भगवान सहाय, रामबेटी, रघुवीर, सुशीला देवी, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।