फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Approval to raise Maujmpur Pump Canal Road by four feet

Shahjahanpur News: मौजमपुर पंप कैनाल मार्ग को चार फुट ऊपर उठाने की मंजूरी

Sun, 05 Oct 2025 10:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Approval to raise Maujmpur Pump Canal Road by four feet
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हनुमत धाम की प्रतिकृति भेंट करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप स
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की मुलाकात के बाद बाढ़ से बचाव के लिए लंबे समय से शासन में लंबित मौजमपुर नहर मार्ग को ऊपर उठाने की मंजूरी मिल गई है। इस मार्ग को चार फुट ऊपर किया जाना है। एक हफ्ते में गर्रा नदी पर बने ककरा पुल को ऊंचा किए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले और इस वर्ष गर्रा नदी में आई बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित हुए थे। पिछले वर्ष बाढ़ आने के बाद डीएम की अगुवाई में प्रशासनिक टीम ने कारण और निवारण पर मंथन किया था। इसमें ककरा में गर्रा नदी पर बने पुल की ऊंचाई बढ़ाने और मौजमपुर पंप कैनाल से पीएसएचएल बाइपास तक 1.5 किलोमीटर सड़क को ऊंचा करने पर सहमति बनी। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया।
विज्ञापन

लगभग आठ महीने से प्रस्ताव शासन में लंबित थे। शनिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। बाढ़ से बचाव और अन्य विकास कार्यों के संबंध में तैयार किए गए प्रोजेक्ट के संबंध में पीपीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। डीएम ने बताया कि पंप कैनाल मार्ग को ऊंचा करने की स्वीकृति शनिवार को ही जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह करोड़ 61 लाख 46 हजार रुपये से मार्ग का उच्चीकरण किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इसके अतिरिक्त बाढ़ से बचाव के लिए अन्य इंतजामों पर मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। इन पर कार्य कराया जा रहा है। साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधूरे पड़े सौ बेड अस्पताल और ऑडिटोरियम के संबंध में भी जानकारी दी गई है।
--
एक हफ्ते में ककरा पुल को ऊंचा करने की मंजूरी मिलने की उम्मीद
2024 में बाढ़ के समय गर्रा नदी पर ककरा क्षेत्र में बने पुल से टकराकर पानी निचले इलाकों में घुस गया था। तकनीकी टीम ने जांच के बाद पाया कि सेतु की ऊंचाई यथासंभव उठाई जाए जिससे नदी का प्रवाह सामान्य रूप से हो सके। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के निर्देश पर डीएम की ओर से आदेश मिलने पर सेतु को लगभग 80 सेमी ऊपर उठाने का आगणन गठित किया गया। इसकी लागत चार करोड़ 24 लाख रुपये आएगी। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ककरा पुल को ऊंचा किए जाने की मंजूरी एक हफ्ते में मिलने का आश्वासन दिया है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।

--
सहजन वन और आयरन गोली खिलाने के अभियान को मिली सराहना
डीएम ने भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत तुर्कीखेड़ा में अटल सहजन वन की स्थापना कराई है। इसमें एक साथ 25,000 सहजन के पौधों का रोपण किया गया है। डीएम ने बताया कि सहजन वन के प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री ने सराहा है। उन्होंने सहजन को बच्चों के मध्याह्न भोजन में इस्तेमाल किए जाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि 24 जून को एक साथ पांच लाख महिलाओं को नींबू-पानी के साथ आयरन टेबलेट खिलाए जाने के अभियान की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed