फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Approval granted for the construction of the Green Road; reaching Hanumat Dham will now be easier.

Shahjahanpur News: ग्रीन रोड के निर्माण को मिली स्वीकृति अब हनुमत धाम पहुंचना होगा आसान

Sun, 05 Jul 2026 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Approval granted for the construction of the Green Road; reaching Hanumat Dham will now be easier.
अंटा चौराहा से बांस मंडी के बीच में बिजलीपुरा में सड़क पर हुआ अतिक्रमण। संवाद
शाहजहांपुर। अंटा चौराहा से केरूगंज बांस मंडी तक सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड बनाने के प्रस्ताव को शासन ने मंजूरी दे दी है। 35 करोड़ की लागत से ढाई किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। ग्रीन रोड बनने के बाद हनुमतधाम पहुंचने के लिए जाम और जर्जर सड़क से नहीं गुजरना पड़ेगा। हालांकि इसके निर्माण में अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा है। कई स्थानों पर सड़क काफी संकरी है।
विज्ञापन


सीएम ग्रिड योजना के तहत ग्रीन रोड का निर्माण 10 से 45 मीटर चौड़ाई में किया जाता है। इसमें दोनों तरफ एक से दो मीटर चौड़ा फुटपाथ बनाया जाता है। पानी, सीवरलाइन के पाइप, बिजली, इंटरनेट वगैरह के केबल को जमीन के अंदर यूटिलिटी डक्ट के जरिये बिछाया जाता है। इससे सड़क को बार-बार खोदने की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन


सड़क किनारे पौधरोपण किया जाता है और फैंसी लाइट लगाई जाती हैं। अंटा चौराहा से बांस मंडी तक सड़क पर काफी अतिक्रमण है। इसको हटाने में नगर निगम को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। रास्ते में कई मैरिज लान बने हुए हैं। इसके साथ ही बिजलीपुरा से लेकर विसरात तक मकान सड़क के बिलकुल किनारे बने हुए हैं। अब नगर निगम अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगा। ग्रीन रोड के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--हनुमतधाम में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बिसरात स्थित हनुमतधाम शहर की एक बड़ी पहचान है। पर्यटनस्थली के रूप में इसे विकसित करने के लिए रिवर फ्रंट समेत कई परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। हनुमत धाम पर स्थापित 104 फुट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति के दर्शन के लिए दूरदराज से लोग आते हैं। लोग चाहे केरूगंज की ओर से आएं या अंटा चौराहे की ओर से, दोनों ओर अतिक्रमण के कारण लोगों का निकलना मुश्किल होता है।

खासतौर पर अंटा चौराहे की ओर से जाने पर बंका घाट तक अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वर्तमान में यह पूरा मार्ग काफी जर्जर है। कई स्थानों पर सड़क धंसी हुई है। पूर्व में करोड़ों की लागत से सड़क बनाई गई थी लेकिन सीवरलाइन डालने के बाद जगह-जगह टूट गई है। ग्रीन रोड बनने से लोगों को न जाम में फंसना पड़ेगा और न ही जर्जर सड़क से गुजरने की परेशानी उठानी होगी। पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे।

--
टूट सकते हैं पक्के निर्माण
अंटा से बांस मंडी तक कई स्थानों पर बिलकुल सड़क किनारे तक पक्का निर्माण करा लिया गया है। ग्रीन रोड कम से कम दस मीटर चौड़ी बनेगी। ऐसे में कई पक्के निर्माण तोड़े जाएंगे। बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। अन्य अवैध निर्माण को ढहाया जाएगा।



--अंटा चौराहा से बांस मंडी तक ग्रीन रोड बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बाधा बनने वाले अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed