{"_id":"68ea43f34de2103b4a037a73","slug":"appointment-letters-handed-over-to-19-newly-selected-doctors-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154824-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 19 नवचयनित चिकित्सकों को सौंपे गए नियुक्तिपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 19 नवचयनित चिकित्सकों को सौंपे गए नियुक्तिपत्र
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में नवचयनित चिकित्सक को नियुक्ति पत्र सौंपते वित्त मंत्री। स्रोत : सूचना विभा
शाहजहांपुर। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह के दौरान नवचयनित 19 एमबीबीएस संविदा चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया के माध्यम से वर्गवार एवं योग्यता के आधार पर कुल 24 योग्य अभ्यर्थियों का चयन संविदा चिकित्सक पद पर किया गया है। वित्त मंत्री ने नवचयनित चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर समाज में सेवा और विश्वास के प्रतीक हैं। प्रत्येक चिकित्सक को चाहिए कि वे मन से लोगों की सेवा करें और दूसरों के जीवन को सहज एवं सुखद बनाएं।
उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के कार्य में दबाव एवं चुनौती दोनों होती हैं, परंतु मरीजों के साथ सदैव विनम्र, शालीन और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखना ही एक सच्चे चिकित्सक की पहचान है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, सांसद अरुण कुमार सागर, पुवायां विधायक चेतराम, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह मौजूद रहे।