फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Apply the same rates of GST in India

देश में लागू हों जीएसटी की एक समान दरें

Sun, 29 Nov 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 29 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Apply the same rates of GST in India
गुड्स सर्विस टैक्स की दरों में राष्ट्रीय स्तर पर समानता की मांग को लेकर व्यापार संगठनों की मुहिम में पश्चिमी उ.प्र उद्योग व्यापार मंडल भी शामिल हो गया है। संगठन की रविवार को हुई बैठक में यह मांग प्रमुखता से उठी।
विज्ञापन

बता दें कि जीएसटी की सभी राज्यों में समान दरें लागू करने की मांग को लेकर गत सप्ताह उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट की ओर से कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करके प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन दिए जा चुके हैं। आदर्श व्यापार मंडल ने भी इसी मुद्दे पर बैठक करके जीएसटी की समान दरें लागू करने की मांग उठाई। इसी कड़ी में पश्चिमी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने भी यही मांग दोहराई है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने जीएसटी को लेकर व्यापारियों से विचार विमर्श करते हुए कहा कि राज्य स्तर पर जीएसटी में असमानता लागू होने पर विरोध प्रदर्शन को तैयार रहें। इस मौके पर निगोही रोड पर हुई दुर्घटना में पुलिस की लापरवाही पर चिंता व्यक्त की गई और रात में होने वाली बिजली कटौती की रोकथाम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मांग पत्र देने का निर्णय किया गया। महामंत्री राजू बग्गा के संचालन में हुई बैठक में ओमकार गुप्ता, निधि शर्मा, शब्बीर उल हक, तरुण शर्मा, काशीनाथ चौबे, इरशाद, केएम वर्मा, अभिषेक अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed