फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Applications for Free Coaching Have Begun

Shahjahanpur News: निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन शुरू

Fri, 17 Apr 2026 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Applications for Free Coaching Have Begun
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत सिविल सेवा, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग के आवेदन शुक्रवार से शुरू हो गए। इच्छुक अभ्यर्थी 30 मई तक आवेदन कर सकते हैं। यह योजना समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी / यूपीपीएससी) परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग जीएफ पीजी कॉलेज में संचालित की जाएगी। नीट और जेईई से संबंधित कोचिंग राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनी बाग में उपलब्ध होगी। इच्छुक अभ्यर्थी परीक्षा पूर्व कोचिंग के लिए कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन से या मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की लाइब्रेरी, जीएफ पीजी कॉलेज के कोचिंग सेंटर से ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

दस्तावेजों सहित फॉर्म को जिला समाज कल्याण विभाग या जीएफ कॉलेज कोचिंग सेंटर पर किसी भी कार्य दिवस पर जमा किया जा सकता है। किसी भी जानकारी के लिए सुबह दस बजे से शाम पांच बजे के बीच 9452640536 और 9634941829 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह कोचिंग शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पात्रता के मानदंड

सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी / यूपीपीएससी) के प्रशिक्षण के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र या स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। नीट और जेईई के लिए कक्षा 11 एवं 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण (विज्ञान वर्ग) छात्र पात्र माने जाएंगे। एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग, पुलिस, एसएससी, यूपीएसएसएससी जैसी एक दिवसीय परीक्षाओं के लिए शैक्षिक अर्हताएं संबंधित प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप होंगी। योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय गठित समिति के निर्णय अनुसार छात्र-छात्राओं का प्रवेश और संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed