{"_id":"66453a3d9b8c5011a70e80d4","slug":"applications-for-admission-in-iti-can-come-by-the-end-of-may-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-118723-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए मई अंत तक आ सकते हैं आवेदन-पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आईटीआई में प्रवेश के लिए मई अंत तक आ सकते हैं आवेदन-पत्र
Thu, 16 May 2024 04:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 16 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मई के अंत तक आने की संभावना है। इसमें 10वीं और 12वीं पास विद्यार्थी संचालित विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे।
जिले में तीन राजकीय और नौ निजी आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर में 386 सीटें हैं। जलालाबाद के राजकीय आईटीआई में कुल 396 सीट हैं। राजकीय आईटीआई, पुवायां में 396 सीटें हैं। निजी आईटीआई में कुल सीटों की संख्या 932 हैं। आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया के तहत चार चरणों में मेरिट सूची जारी कर प्रवेश लिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करना होगा।
-- -
वेबसाइट पर दिया जाएगा फॉर्म का लिंक
आवेदन की प्रक्रिया शुरू होते ही आईटीआई की वेबसाइट पर एक लिंक दिया जाएगा। इसके अलावा प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में अचयनित तथा चयनित होने के बाद भी प्रवेश से वंचित अभ्यर्थी भी दोबारा पंजीकरण कराने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -
ऑनलाइन जमा करना होगा शुल्क
आवेदन पत्र भरने के दौरान क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 और अनुसूचित जाति, जनजाति के लिए 150 रुपये फीस तय होती है।
-- -
8वीं व 10वीं पास के लिए संचालित ट्रेड
आईटीआई में प्रवेश के लिए आठवीं से दसवीं तक शैक्षिक योग्यता रखने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए पेंटर जनरल, वेल्डर, प्लंबर, ड्रेस मेकिंग, स्टीम टेक्नोलॉजी, एंब्राइडरी ट्रेड हैं। बाकी के लिए 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
-- --
कहां कौन सी ट्रेड संचालित
रोजा में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्निशियन, ड्राफ्टमैन मैकनिकल, इलेक्ट्रीशियन पॉवर डिस्ट्रीब्यूटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रिशियन डीएसटी, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटियल असिस्टेंट हिंदी (महिला) वायरमैन, पेंशनर जनरल, वेल्डर, सेविंग टेक्नोलॉजी, सेविंग टेक्नोलॉजी(महिला), सरफेस ऑटोमेटेशन टेक्निक्स इंब्रोडेरी (महिला) ट्रेड में प्रवेश ले सकते हैं।
आईटीआई पुवायां और जलालाबाद में इलेक्ट्रिशियन, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, ड्राफ्टमैन मैकेनिकल, इंफॉरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम मेंटीनेंस, मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीयेंस, कम्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी(महिला), कॉस्मेटोलॉजी(महिला), पेंटर जनरल, वेल्डर, प्लंबर, ड्रेस मेकिंग (महिला) ट्रेड में प्रवेश पा सकेंगे।
-- -- --
राजकीय और निजी आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया मई के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है। स्थानीय स्तर पर तैयारी पूरी हैं। शासन से निर्देश आने का इंतजार है। - नरेंद्र सिंह, प्राचार्य, राजकीय आईटीआई शाहजहांपुर।