फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anuj smashes a double century off 94 balls; Gurjar Academy wins

Shahjahanpur News: अनुज ने 94 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, गुर्जर अकादमी की जीत

Tue, 20 Oct 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Anuj smashes a double century off 94 balls; Gurjar Academy wins
शाहजहांपुर में दोहरा शतक लगाने के बाद बैट उठाकर खुशी जताते अनुज यादव। संवाद
शाहजहांपुर। शाह क्लब स्थित मैदान पर हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में गुर्जर क्रिकेट अकादमी ने बॉक्स क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हरा दिया। गुर्जर अकादमी के अनुज यादव ने 94 गेंदों में 237 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, बॉक्स क्रिकेट अकादमी की ओर से संचित पांडेय और इरफान रजा खान ने शतक लगाए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बॉक्स क्रिकेट अकादमी ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 473 रन बनाए। टीम की ओर से संचित पांडेय ने 119 और इरफान रजा खान ने 116 रन बनाए। कप्तान हिमांशु वर्मा ने 51 और युवराज ने 82 रन का योगदान दिया। गुर्जर क्रिकेट अकादमी की ओर से अनुज यादव ने तीन विकेट लिए। अमन सक्सेना ने दो और अभय सिंह गुर्जर ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुर्जर क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान और सलामी बल्लेबाज अनुज प्रताप सिंह 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अनुज यादव ने आक्रामक अंदाज में रन बरसाए। उन्होंने अपनी 237 रन की पारी में 24 छक्के और 16 चौके लगाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बॉक्स क्रिकेट अकादमी की ओर से वैभव पांडेय और जितिन कनौजिया ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed