फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Antyodaya families will get one-time three kg sugar from today

अंत्योदय परिवारों को आज से मिलेगी एकमुश्त तीन किलो चीनी

Tue, 22 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Antyodaya families will get one-time three kg sugar from today
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जनपद के पात्र गृहस्थी और अंत्योदय श्रेणी के कार्डधारकों को मंगलवार से दूसरे चरण में मुफ्त खाद्यान का वितरण शुरू होगा। हालांकि, पहले चरण की तरह इस बार भी खाद्यान्न आपूर्ति करने वाली संस्था नैफेड जिले की अधिकांश उचित दर दुकानों पर अभी तक गेहूं-चावल नहीं भेज सकी है। खास यह है कि अंत्योदय परिवारों को 35 किलो के बजाय प्रति यूनिट पांच किलो की दर से खाद्यान्न दिया जाएगा और उसके साथ तीन माह के लिए एकमुश्त तीन किलो चीनी भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के 5.76 लाख कार्डधारकों में 37841 अंत्योदय श्रेणी के हैं, जबकि शेष सभी पात्र गृहस्थी श्रेणी के कार्डधारक हैैं। अभी तक पात्र गृहस्थी परिवारों को प्रति यूनिट पांच किलो और अंत्योदय परिवारों को प्रति कार्ड 35 किलो गेहूं-चावल माह में दो बार मुफ्त दिया जाता रहा। पहले चरण में मुफ्त वितरण के लिए चालू माह के पहले सप्ताह में गेहूं और चावल कोटेदारों को प्राप्त करा दिया, लेकिन चना, खाद्य तेल और नमक आदि अतिरिक्त वस्तुओं का आपूर्ति विभाग को आवंटन प्राप्त नहीं होने से एक सप्ताह तक अधिकांश दुकानों पर खाद्यान्न वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन

जनपद में नगरीय क्षेत्रों को मिलाकर सरकारी सस्ता गल्ला की कुल 1356 दुकानें हैं, लेकिन बमुश्किल 150 दुकानों पर सभी वस्तुएं पहुंच सकीं। इस कारण खाद्य एवं रसद आयुक्त ने पहले चरण में खाद्यान्न वितरण की तिथि पांच दिन बढ़ाकर 20 फरवरी निर्धारित की। इसके बाद ही सभी दुकानों पर उपभोक्ताओं को खाद्यान्न के साथ अन्य वस्तुओं का वितरण हो सका क्योंकि प्वॉइंट ऑफ सेल मशीन कार्डधारकों का अंगूठा निशान तभी स्वीकार करती है, जब सभी वस्तुओं का दुकान पर स्टॉक सत्यापित हो चुका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दूसरे चरण के खाद्यान्न वितरण में भी बाधा पड़ती नजर आ रही है। अधिकारी भी मानते हैं कि अभी अधिकांश दुकानों पर नैफैड ने आवंटित खाद्यान्न की नई खेप नहीं पहुंचाई है। उनका कहना है कि जिन दुकानों पर खाद्यान्न पहुंच चुका है, वहां मंगलवार से वितरण शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन अन्य दुकानों से जुड़े कार्डधारकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। अधिकारियों के अनुसार अंत्योदय कार्डधारकों को आगामी होली, रमजान आदि को देखते प्रति माह एक किलो की दर से तीन माह के लिए तीन किलो का चीनी का एक साथ वितरण किया जाएगा। चीनी सभी दुकानों पर पहुंचाई जा चुकी है, लेकिन उसका वितरण भी खाद्यान्न के साथ कराया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को दूसरे चरण मेें एकमुश्त 35 किलो के बजाय प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न मुहैया कराने के आदेश प्राप्त हुए हैं। चीनी सभी दुकानों पर उपलब्ध है, लेकिन अभी खाद्यान्न बमुश्किल 125 दुकानों पर पहुंचा है। उपभोक्ता परेशान नहीं हों, क्योंकि खाद्यान्न आवंटन प्राप्त होते ही संबंधित दुकानों पर सभी वस्तुओं का वितरण आरंभ करा दिया जाएगा। -ओमहरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed