{"_id":"a01c78296cc1d3850cfaa269774b04c3","slug":"antinational-activties-should-be-banned-in-the-jnu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएनयू में बंद हो राष्ट्रविरोधी गतिविधियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू में बंद हो राष्ट्रविरोधी गतिविधियां
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 13 Feb 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष कैफ हसन खां ने कहा कि जेएनयू में आतंकी अफजल गुरू की बरसी मनाने और भारत विरोधी नारे लगाने वालों की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। साथ ही आरोप लगाया कि शिक्षा के मंदिरों में आतंकवादी विचारधारा पैदा करने की गतिविधियों पर संवेदनशील होने की बजाय केंद्र के नेता राजनीतिक रोटियां सेंककर आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।
ज्ञापन में देश विरोधी नारेबाजी में लिप्त जेएनयू के सभी छात्र नेताओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के छात्रों को उकसाने वाले जेएनयू के प्रोफेसर को तत्काल गिरफ्तार कराने, मामले की सीबीआई से जांच कराकर ऐसी घटनाओं का दोहराव रोकने, विश्वविद्यालय के निर्दोष छात्र-छात्राओं की पढ़ाई जारी रखे जाने आदि मांगों का उल्लेख है। प्रदर्शन में प्रिंस श्रीवास्तव, इरफान हसन खां, विनय वर्मा, रेहान अंसारी, अजय कुमार, लविश श्रीवास्तव, सलमान खां, फैसल, शिवम सक्सेना, गुफरान, याहिया, अजय कुमार आदि शामिल रहे।