फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anti curruption team action

12 हजार रुपये और भुट्ठे की बोरी लेते कानूनगो को एंटी-करप्शन टीम ने पकड़ा

Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Anti curruption team action
चौक कोतवाली में आरोपी कानून गो महेंद्रपाल सिंह से पूछताछ करती एंटी करप्शन की टीम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जमीन की पैमाइश के नाम पर 12 हजार रुपये और भुट्ठे की बोरी मांग रहे कानूनगो (राजस्व निरीक्षक) को बृहस्पतिवार दोपहर बरेली और मुरादाबाद की संयुक्त एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम कानूनगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना कांट के बांसखेड़ा गांव निवासी अरुणेश अग्निहोत्री की गाटा संख्या 331 की रकबा संख्या 0.8620 हेक्टेयर जमीन की पैमाइश होना थी। पीड़ित ने कई बार क्षेत्र के कानूनगो महेंद्र पाल सिंह से पैमाइश कराने के लिए चक्कर काटे। बाद में कानूनगो पैमाइश के नाम पर 12 हजार रुपये और एक बोरी मक्का के भुट्टा घूस मांगने लगा। काफी परेशान होने के बाद पीड़ित ने सोशल मीडिया पर एंटी करप्शन के वायरल नंबर पर संपर्क किया तो उनका संपर्क बरेली की टीम से हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार को बरेली-मुरादाबाद की एंटी करप्शन की संयुक्त टीम यहां पहुंची।
विज्ञापन

उन्होंने पीड़ित से संपर्क कर नोट पर केमिकल और उसके नंबर लिखकर वही रुपये पीड़ित से घूस मांगने वाले कानूनगो को सदर तहसील से बाहर बुलाकर देने लिए कहा। तभी टीम के सदस्य चारों तरफ मुस्तैद हो गए। पीड़ित ने कानूनगो को बाहर बुलाया और उसको घूस के 12 हजार रुपये और भुट्टे की बोरी दी। कानूनगो ने जैसे ही दोनों चीजें अपने हाथ में लीं, वैसे ही एंटी करप्शन टीम प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव समेत सभी सदस्यों ने कानूनगो को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से टीम ने घूस के रुपये बरामद कर आरोपी को हिरासत में लेकर चौक कोतवाली लेकर आ गए। यहां पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैर में चोट का बहाना बनाकर कानूनगो को बुलाया रोड पर
पीड़ित ने बताया कि कानूनगो पैमाइश कराने के लिए दबाव बना रहा था। धमकी दे रहा था कि अगर जल्दी पैमाइश नहीं कराई तो फाइल निरस्त कर दी जाएगी। बृहस्पतिवार को वह रुपये और एक बोरी भुट्टा लेकर तहसील गेट के पास आया। कानूनगो को फोन करके बताया कि उसके पैर में चोट लग गई है। भारी बोरी लेकर सीढ़ी चढ़कर वह नहीं आ सकता। तभी कानूनगो ने पीड़ित से कहा कि वह खुद तहसील के बाहर रोड पर आ रहा है। कानूनगो के आते ही पीड़ित ने उसको घूस के 12 हजार रुपये और एक बोरी भुट्टा दे दिया।

एंटी करप्शन टीम के सदस्य मोहम्मद इश्तियाक अहमद ने बताया कि एक पीड़ित से खेत की पैमाइश के नाम पर कानूनगो 12 हजार रुपये की घूस मांग रहा था। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस महानिदेशक भ्रष्टाचार निवारण द्वारा टीम को कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद दोपहर तीन बजे कानूनगो को घूस लेते गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने अपील की है कि अगर कोई राज्य कर्मचारी कार्य के लिए घूस मांगता है तो ऐसे परेशान लोग टीम से संपर्क करें। उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed