फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anta intersection jammed due to digging, potholes filled at many places

Shahjahanpur News: खोदाई के कारण अंटा चौराहा पर लगा जाम, कई जगह भरे गए गड्ढे

Fri, 13 Oct 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anta intersection jammed due to digging, potholes filled at many places
शाहजहांपुर। शहर मे सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। इसके लिए सभी प्रमुख सड़कों व गलियों को खोदकर डाल दिया गया है। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तो जाम भी लग रहा है। बृहस्पतिवार को भी अंटा चौराहा पर सीवर लाइन डालने का काम चला तो कुछ स्थानों पर गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया गया।
विज्ञापन


पिछले दिनों शहर के अंटा चौराहा, सदर बाजार, गोविंदगंज, गांधी भवन प्रेक्षागृह के सामने, पंखी चौराहा पर सड़क को खोदकर सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ था। सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों को जेसीबी लगाकर खोदा गया। सड़कों के नीचे से निकली मिट्टी को गड्ढों के किनारे ही डाल दिया गया। इससे सड़कों पर निकलने तक की जगह नहीं बची।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा खराब स्थिति सदर बाजार और अंटा चौराहा पर रही। अंटा चौराहा पर बृहस्पतिवार को सीवर लाइन डालने का काम चला। जहां पर सीवर लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा गया तो इसके चारों ओर टिनशेड लगाया गया। इसके बाद चौराहे पर इतनी भी जगह नहीं बची कि वाहनों का सुचारू रूप से संचालन हो सके। चारों दिशाओं के मार्गों से वाहन चौराहा पर पहुंचे, तो जाम लगता रहा। ऐसे में जाम में फंसने से स्कूली बच्चों, मरीजों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मिट्टी डालकर भरे गए गड्ढे, धूल ने किया परेशान
सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों को खाेदे जाने और जाम की समस्या को लेकर अमर उजाला में लगातार खबरों को प्रकाशित किया जा रहा है। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह सदर बाजार, गोविंदगंज, गांधी भवन प्रेक्षागृह तथा पंखी चौराहा पर सड़कों के गड्ढों को मिट्टी डालकर भर दिया गया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। बावजूद इसके दुकानदारों और राहगीरों को धूल और मिट्टी से दो-चार होना पड़ा। दुकानों में रखे सामान पर धूल बैठने के कारण दुकानदार परेशान रहे, तो वहीं ग्राहक भी नहीं पहुंचे। जिसका खामियाजा दुकानदारों को उठाना पड़ा।


सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी डालकर गड्ढों को भरने का काम भी चल रहा है। जल्द ही सड़कों की मरम्मत काम भी करवाया जाएगा। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed