{"_id":"6629ac3f8192b1668a054de6","slug":"another-candidate-also-filed-nomination-on-sps-election-symbol-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-117414-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सपा के चुनाव चिह्न पर दूसरे उम्मीदवार ने भी कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सपा के चुनाव चिह्न पर दूसरे उम्मीदवार ने भी कराया नामांकन
Thu, 25 Apr 2024 06:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव के लिए सपा के चिह्न पर ज्योत्सना गौड़ ने भी नामांकन कराया है। सपा प्रत्याशी के तौर पर राजेश कश्यप पहले ही नामांकन करा चुके हैं। एक चिह्न पर दो प्रत्याशियों के नामांकन कराने पर सियासी गलियारों में अटकलबाजी का दौर शुरू हो गया है। वहीं, बुधवार को बसपा के लोकसभा और ददरौल विधानसभा के प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।
बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। इसमें सपा की दूसरी प्रत्याशी ज्योत्सना गौड़ भी शामिल रहीं। ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। लोकसभा चुनाव के लिए सपा की दूसरी उम्मीदवार हरदोई के मझरेता गांव निवासी ज्योत्सना गौड़ बुधवार को सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के सामने दो सेट दाखिल किए। इनके प्रस्तावक राजेश यादव व विनोद वर्मा रहे। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि किसी वजह से नामांकन रद होने की स्थिति के लिए तैयार रहने के उद्देश्य से दूसरे प्रत्याशी का नामांकन कराया गया है। राजेश कश्यप ही सपा के प्राथमिक प्रत्याशी रहेंगे।
बसपा की ओर से लोधीपुर निवासी दोदराम वर्मा ने लोकसभा चुनाव के लिए दो सेट में नामांकन दाखिल किया। संयुक्त विकास पार्टी की ओर से हुंडालखेल निवासी किशन लाल ने नामांकन किया। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी से कटरा के शाहपुर खितौआ निवासी प्रदीप कुमार ने और भारतीय भाईचारा पार्टी से बदायूं के रूपापुर निवासी नरेंद्र कुमार ने नामांकन कराया। सपा उम्मीदवार राजेश कश्यप की पत्नी मीना कश्यप ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी सिटी पार्क लोधीपुर निवासी सर्वेश चंद्र मिश्रा ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कांट गुरथना निवासी कंचन और सदर क्षेत्र के बरनावा गांव निवासी अजीत शुक्ला ने नामांकन किया है।