{"_id":"6929d5d73e29c98b7408c746","slug":"annual-sports-festival-begins-with-cultural-performances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-158896-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिक खेल समारोह आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ वार्षिक खेल समारोह आरंभ
विज्ञापन
कांट। रसकूपा बहादुरपुर गांव के ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेल समारोह बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुक्रवार से आरंभ हो गए।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्त शुक्ला और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ओम प्रकाश मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और माल्यार्पण किया। बाद में अतिथियों ने आजादी और खुशी के प्रतीक गुब्बारे हवा में उड़ाकर कार्यक्रम को गति दी। बच्चों ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
स्कूल के बिस्मिल, अशफाक, रोशन और राजेंद्र सदन से जुड़े बच्चों ने मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। बाद में मशाल जलाकर खेलों की औपचारिक शुरुआत की गई। अतिथियों ने सभी हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, टीम कैप्टन से परिचय प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिताएं शनिवार को होंगी। अंत में स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी उमेश दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद