फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anmol and Rita ran the fastest

Shahjahanpur News: सबसे तेज दौड़े अनमोल और रीता

Mon, 16 Dec 2024 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Anmol and Rita ran the fastest
शाहजाहांपुर में रोटरी क्लब की मिनी मैराथन के विजेताओं को पुरस्कृत करते पदा​धिकारी। स्रोत : संस्
शाहजहांपुर। रोटरी क्लब ने रविवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया। पुरुष वर्ग में अनमोल सिंह और महिला वर्ग में रीता ने सबसे तेज दौड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण एवं विश्व शांति की स्थापना का संदेश देने के लिए कड़कड़ाती ठंड में सुबह छह बजे तमाम युवा जीएफ कॉलेज के मैदान पर एकत्रित हो गए। मुख्य अतिथि एसपी राजेश एस ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवाओं के साथ ही क्लब के पदाधिकारियों ने भी दौड़ लगाई। इस दौरान अग्निवीरों का प्रदर्शन देखते ही बना। पुरुष वर्ग में रतन पाल ने द्वितीय और ऋषि पाल ने तृतीय स्थान पाया। महिलाओं में सिमर गुप्ता द्वितीय रहीं। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अंगन पाल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मिनी मैराथन के संयोजक डाॅ. गौरव कौशल, क्लब अध्यक्ष रोहित गुप्ता व सचिव ललित गर्ग ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जय अग्रवाल, अशोक खन्ना, सुनील शर्मा, रोहित गोयल, तरुण भारती, अतुल मेहरोत्रा, अश्विनी बिज, अरुण गुप्ता, अग्निवीर ट्रेनर सुरजीत, जीएफ कॉलेज क्रीड़ा सचिव फैयाज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed