फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ankita Kapoor's voice enthralled the audience at the Garba festival.

Shahjahanpur News: गरबा महोत्सव में अंकिता कपूर की आवाज ने बांधा समां

Fri, 16 Oct 2026 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Ankita Kapoor's voice enthralled the audience at the Garba festival.
लोधीपुर ​स्थित सिटी पार्क में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र के उल्लास के बीच श्री नारायण सेवा समिति की ओर से गरबा महोत्सव की धूम रही। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में गरबा किया। गायिका अंकिता कपूर ने गीतों के माध्यम से समां बांध दिया।
विज्ञापन

लोधीपुर स्थित सिटी पार्क में कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम की पत्नी विधि मिश्रा और सौम्या ने दीप जलाकर किया। इसके बाद मां दुर्गा की आराधना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। महिलाओं ने रंग-बिरंगी लाइटों के बीच पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा और डांडिया किया।
विज्ञापन

जूम डांस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। आधी रात तक चले आयोजन में महिलाओं ने खूब आनंद किया। रोली खन्ना, प्रज्ञा खन्ना, अनिका दुसेजा, प्रीति रस्तोगी, अमृता पांडे, तान्या खन्ना, दीपिका भसीन, डॉ. मोनिका खंडेलवाल आदि मौजूद रहीं। आभार डॉ.संगीता मोहन ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गुजराती थीम पर होगी डांडिया नाइट
24 अक्तूबर को शाम सात बजे से श्री राम जानकी संस्था की ओर से सिटी पार्क में गुजराती थीम पर डांडिया नाइट का आयोजन किया जाना है। आयोजक ममता तिवारी, रूपा पांडेय, सोनल शर्मा और प्रीति शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे खेल कराए जाएंगे।
--
बंगाली थीम पर होगा डांडिया कार्यक्रम
संस्था की ओर से 23 अक्तूबर को डांडिया का आयोजन होगा। इसमें बंगाली संस्कृति थीम रखी गई है। महिलाएं साड़ी पहनकर आएंगी। कार्यक्रम के दौरान मटकी की व्यवस्था की गई है, जिसमें कोयला भरकर हाथ में लेकर नृत्य होगा। कार्यक्रम के लिए सभी सदस्यों को अवगत करा दिया गया है।
-स्तुति गुप्ता, अध्यक्ष, रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग
--
अलग-अलग थीम की कर रहे तैयारी
इस बार शहर में कई डांडिया कार्यक्रमों में शामिल होना है। अलग-अलग आयोजनों में गुजराती और बंगाली संस्कृति पर आधारित थीम रखी गई हैं। इसी के अनुसार पारंपरिक परिधानों और तैयारियों पर ध्यान दे रहे हैं, ताकि हर कार्यक्रम में थीम के अनुरूप उत्सव का आनंद ले सकें।

-भूमि कुशवाहा

लोधीपुर स्थित सिटी पार्क में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक

लोधीपुर स्थित सिटी पार्क में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक

लोधीपुर स्थित सिटी पार्क में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक

लोधीपुर स्थित सिटी पार्क में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed