फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ankeshwar got first place in calligraphy and Priyatama got first place in correct spelling

Shahjahanpur News: सुलेख में अंकेश्वर और शुद्ध वर्तनी में प्रियतमा ने पाया प्रथम स्थान

Tue, 16 Sep 2025 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Ankeshwar got first place in calligraphy and Priyatama got first place in correct spelling
जीएफ कॉलेज में हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते हिंदी विभागा
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के हिंदी विभाग में हिंदी सप्ताह समारोह के अवसर पर शुद्ध वर्तनी व सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सोमवार को शुद्ध वर्तनी प्रतियोगिता में प्रियतमा बौद्ध प्रथम, ज्योति द्वितीय, कल्पना देवी तृतीय, ओम राठौर और फिरदौस बी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। सुलेख प्रतियोगिता में अंकेश्वर सिंह ने प्रथम, कल्पना देवी ने द्वितीय और प्रियतमा बौद्ध ने तृतीय स्थान पाया। खुशबू और नेहा गौतम को सांत्वना पुरस्कार मिला। विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खां ने कहा कि एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ भारत की पहचान है, बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि हिंदी देश के विभिन्न क्षेत्रों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है। हिंदी विभाग के प्रो. मोहम्मद साजिद खान, प्रो. मोहम्मद अरशद खान, डॉ.दरखशां बी, डॉ.शमशाद अली, डॉ.मोहम्मद काशिफ नईम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed