शाहजहांपुर। मदनापुर में ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मिनी स्टेडियम सिकंदरपुरकला में किया गया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। खेलकूद का शुभारंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय ककरौआ की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना व स्वागत गीत से किया। इसके बाद 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अंजलि प्रथम, सुनैना द्वितीय व गुड़िया तृतीय रहीं। बालक वर्ग की दौड़ में कुलदीप प्रथम, हर्षित द्वितीय, अभिनय तृतीय रहे। 50 मीटर बालिका प्राइमरी वर्ग में अंशिका प्रथम, अंजलि द्वितीय, गुड़िया तृतीय रहीं। कबड्डी, खो-खो, गोला फेंक, ऊंची कूद, लंबी कूद आदि में छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया। मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख महेश सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, ब्रजेश तिवारी, जनार्दन शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद