{"_id":"6906606ce375e3db3d02bd9a","slug":"animal-catching-campaign-launched-on-khutar-banda-road-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156568-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खुटार-बंडा मार्ग पर चला पशु पकड़ने का अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खुटार-बंडा मार्ग पर चला पशु पकड़ने का अभियान
विज्ञापन
खुटार। सिंधौली में हाईवे पर छुट्टा पशु बचाने के फेर में दो रोडवेज बसों की टक्कर हो जाने के बाद पशु पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है।
खुटार-बंडा मार्ग पर गांव सौंफरी के आसपास शनिवार को पशुओं को पकड़ने के बाद होलिया वीरान और सिमरा वीरान गोशाला भिजवाए गए। किसानों ने भी छुट्टा पशु पकड़ने में टीम की मदद की। पशु पकड़े जाने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
उधर गांव रसवां कलां, हिमंचलपुर, बरवटपुर में तमाम छुट्टा पशु घूम रहे हैं। किसान रामचंद्र, राजाराम, विमलेश कुमार, हीरालाल आदि ने पशु पकड़वाने की मांग की है। संवाद
--
पुवायां में कर्मचारियों ने भगाए पशु
पुवायां। तहसील समाधान दिवस में डीएम के आने की जानकारी पर नगरपालिका के कर्मचारी और गांवों के तमाम सफाईकर्मी हाईवे से छुट्टा पशुओं को खेतों में भगाते दिखे। बाद में डीएम के नहीं आने की सूचना मिलने पर पशुओं को हाईवे से भगाने का काम रोक दिया गया। शाम होते ही तमाम पशु फिर से हाईवे पर आ डटे। संवाद