{"_id":"6926e79164c032a4180485f0","slug":"anils-century-hitting-16-sixes-helped-ssmv-to-victory-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-158731-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अनिल की शतकीय पारी से जीता एसएसएमवी, 16 छक्के जड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अनिल की शतकीय पारी से जीता एसएसएमवी, 16 छक्के जड़े
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज में शतक लगाने वाले अनिल को मैन ऑफ द मैच का खिताब देते शिक्षक। स्रोत
Link Copied
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग में एसएसएमवी-11 ने साइंस-11 को आठ विकेट से हरा दिया। एसएसएमवी के अनिल सिंह ने 16 छक्कों से सजी शतकीय पारी से टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
बुधवार को टॉस जीतकर साइंस-11 ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 16 ओवर में छह विकेट खोकर 155 रन बनाए। बल्लेबाज हर्ष पाराशरी ने 48 गेंदों पर छह चौकों व नौ छक्कों की मदद से 89 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसएमवी-11 की टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। टीम ने 12.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। अनिल सिंह ने 16 छक्के मारते हुए 47 गेंदों पर 112 रनाें की पारी खेली।
विज्ञापन
उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मैच का आंखों देखा हाल शिवओम शर्मा ने सुनाया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ.अवनीश मिश्र, प्रो.आलोक मिश्र, प्रो.आदित्य सिंह, प्रो.प्रभात शुक्ला, प्रो.अजीत सिंह चारग, डॉ.शालीन सिंह, डॉ. प्रांजल शाही, डॉ.आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।