फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anil's 78-run innings helped SSMV to victory

Shahjahanpur News: अनिल की 78 रन की पारी से जीती एसएसएमवी की टीम

Fri, 28 Nov 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Anil's 78-run innings helped SSMV to victory
शाहजहांपुर में एसएस कॉलेज के मैदान पर शाॅट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में मुमुक्षु क्रिकेट लीग में छठे दिन एसएसएमवी की टीम ने आर्ट-11 को नौ विकेट से हरा दिया। बल्लेबाज अनिल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 78 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आर्ट-11 ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 16 ओवर में छह विकेट पर 146 रन बनाए। अखिलेश कुमार ने 43 गेंदों पर 11 चौके व तीन छक्के लगाकर 72 रन बनाए। एसएसएमवी-11 की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 9.4 ओवर में मात्र एक विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

बल्लेबाज अनिल सिंह ने 26 गेंदों पर नौ छक्कों व पांच चौकों की मदद से 78 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद ने दिया। मैच में डॉ.आलोक सिंह व अंकित अवस्थी ने कमेंटरी सुनाई। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्रो.आलोक मिश्र, प्रो.आदित्य सिंह, प्रो.प्रभात शुक्ला, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ.शालीन सिंह, डॉ. प्रांजल शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed