फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Angry consumers shut down substation feeders

Shahjahanpur News: नाराज उपभोक्ताओं ने बंद कराए उपकेंद्र के फीडर

Sat, 27 Jul 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 27 Jul 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Angry consumers shut down substation feeders
निगोही में नाराज उपभोक्ताओं से वार्ता करते एसई जेपी वर्मा। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
निगोही। ढकिया तिवारी गांव में ट्रिपिंग व बिजली कटौती की समस्या से नाराज उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर जमकर कर पाॅवर हाउस के सारे फीडर बंद करा दिए। इससे करीब एक घंटे आपूर्ति बाधित रही। एसई ने मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे ग्रामीण एकत्रित होकर उपकेंद्र पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने कस्बे समेत सभी फीडरों की आपूर्ति को बंद करा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली निगम शासन के आदेशों के विपरीत गांवों को नाममात्र की बिजली सप्लाई दे रहा है। दस मिनट आने के बाद दो घंटे तक बिजली नहीं आती है। भीषण गर्मी में बिजली संकट के चलते लोग बेहाल हैं। ग्रामीण अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। इस बीच एसई जेपी वर्मा उपकेंद्र पर पहुंचे। ग्रामीणों की समस्या को सुनने के बाद रोस्टर के हिसाब से बिजली देने का वादा किया। तब करीब एक घंटे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed