फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anger Mounts Over Unavailability of Commercial Cylinders; SP Stages Protest

Shahjahanpur News: व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से बढ़ रहा आक्रोश, सपा ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Mar 2026 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Anger Mounts Over Unavailability of Commercial Cylinders; SP Stages Protest
​खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन करतीं सपा महिला सभा की पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिलने में हो रही दिक्कत के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। बुधवार को सपा ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने भी बैठक कर सिलिंडर न मिलने पर व्यापार ठप होने पर आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

सपा महिला सभा ने गैस सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। सिलिंडर को प्रतीकात्मक तौर पर उठाकर विरोध दर्ज कराया। साथ ही पर्याप्त गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष किरन कठेरिया के नेतृत्व में महिलाएं जीआईसी खेल मैदान पर एकत्र हुईं। यहां से सिलिंडर उठाकर नारेबाजी करती हुईं चौराहे पर पहुंचीं और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव गायत्री वर्मा ने कहा कि विगत कई दिनों से चल रही गैस सिलिंडर की किल्लत से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पहले से काफी महंगाई है। अब सिलिंडर के लिए जूझना पड़ रहा है। महानगर अध्यक्ष जाफरीन, निधि श्रीवास्तव, ममता देवी, राज बेटी, अरुण गुप्ता, विटोली देवी, सुनीता देवी, नन्ही, सीमा, प्रियंका, सुनीता राणा, बबीता कश्यप आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तीन दिन में व्यावसायिक सिलिंडर आपूर्ति नहीं होने पर व्यापारी देंगे ज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में हुई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सिलिंडरों की अनुपलब्धता के कारण शहर का होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पूरी तरह ठप होने के कगार पर है। होटल संचालकों के पास अब कारीगरों और कर्मचारियों की छंटनी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। यदि जिला प्रशासन ने अगले तीन दिनों के भीतर आपूर्ति नहीं की तो व्यापार मंडल ज्ञापन देने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान इकबाल खान, सिराज खान, शादान, पल्लव तुली, शोएब, जुबैर, शादाब आदि मौजूद रहे। संवाद

--
केवाईसी के लिए लग रही लाइन

आठ मार्च से अब तक एक लाख 20 हजार से अधिक लोगों को रिफिल सिलिंडर उपलब्ध कराया गया है। लगभग इतने ही उपभोक्ताओं ने गैस की बुकिंग कराई है। नए नियम के तहत पीएनजी कनेक्शन के चार हजार उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर नहीं दिया जाएगा। पूर्ति विभाग के अधिकारियों का दावा है कि ऑनलाइन गैस बुकिंग आसानी से हो रही है। केवाईसी के लिए लोगों की लाइन गैस एजेंसियों में अब भी लग रही है। विभाग के मुताबिक रोजाना 12 हजार से अधिक गैस रिफिल की सप्लाई की जा रही है।
--
घरेलू गैस सिलिंडर की आसानी से बुकिंग होने लगी है। कोई घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल न करे, इसके लिए टीमें निगरानी कर रहीं हैं।
- चमन शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी

खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन करतीं सपा महिला सभा की पदाधिकारी। संवाद

खिरनीबाग चौराहे पर प्रदर्शन करतीं सपा महिला सभा की पदाधिकारी। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed