फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anamika was chosen man of the match in Kho-Kho

Shahjahanpur News: खो-खो में अनामिका चुनी गईं मैन ऑफ द मैच

Thu, 29 Feb 2024 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Anamika was chosen man of the match in Kho-Kho
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय की छात्राएं खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए। स्रोत: जागरुक पाठक
तिलहर। दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में चल रही वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में बुधवार को हुई खो-खो प्रतियोगिता में द्वितीय सेमेस्टर की टीम ने छठे सेमेस्टर की टीम को फाइनल में हराकर खिताब जीत लिया। द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अनामिका को अद्भुत खेल के प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

कबड्डी में छठे सेमेस्टर की टीम ने द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की संयुक्त टीम को 50 अंकों के मुकाबले 75 अंक प्राप्त कर पराजित किया। छात्र शिव कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देने की घोषणा की गई। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में छठे सेमेस्टर की टीम ने एकतरफा मैच में द्वितीय सेमेस्टर की टीम ने 90 अंक अर्जित कर 39 अंकों के अंतर से पराजित किया। षष्ठम सेमेस्टर की कप्तान शीतल गुप्ता ने टीम के लिए सर्वाधिक अंक अर्जित किए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिवपूजन यादव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डॉ. सरन पाल सिंह, डॉ. नरेशपाल, डॉ. अंकिता कनौजिया, विशाल शर्मा, दिनेश कुमार, पवन कुमार राजपूत, छोटी बिटिया, खेल प्रभारी डॉ. शशिभूषण का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed