फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   An uncontrolled school van hit a divider and overturned, injuring two students.

Shahjahanpur News: स्कूल की अनियंत्रित वैन डिवाइडर पर चढ़कर पलटी, दो छात्र घायल

Sun, 22 Feb 2026 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled school van hit a divider and overturned, injuring two students.
घायल छात्र को स्कूली वैन से निकालकर ले जाते स्थानीय लोग। स्रोत: जागरुक पाठक
रोजा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बच्चों से भरी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में एक बच्चे को अधिक चाेट आई है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाकी बच्चों को मामूली चोट आई हैं। उन्हेंं दूसरी वैन से घर भेज दिया गया है। परिवहन विभाग की जांच में स्टीयरिंग गार्ड टूटने की वजह से हादसा होना सामने आया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के पसगवां क्षेत्र के जेबीगंज स्थित पीके काॅन्वेंट स्कूल के बच्चे शिक्षकों के साथ शनिवार की सुबह स्कूल की वैन से शाहजहांपुर के छावनी परिषद स्थित शहीद संग्रहालय आ रहे थे। सुबह करीब दस बजे जैसे ही वैन रोजा थाना क्षेत्र के बरतारा गांव के पास पहुंची। तभी चालक ने वैन से नियंत्रण खो दिया गया और वह डिवाइडर पर चढ़ते हुए पलट गई।
विज्ञापन

हादसे को देख लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे में घायल छात्र 11 वर्षीय वंश व 12 वर्षीय अक्षत को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज गया। इनमें वंश के बाएं कंधे पर चोट आई है। अक्षत को मामूली चोट आई है। इस बीच पहुंचे परिजनों ने बच्चों को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन की स्पीड कम थी इस वजह से बड़ा हादसा नहीं हुआ। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि क्रेन से वैन को हटवाकर यातायात सुचारु करा दिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
--
सभी बच्चे हैं सुरक्षित
स्कूल के प्रबंधक राकेश गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व भी बच्चों को घुमाने ले गए थे। वैन में आठ बच्चे थे। सभी सुरक्षित हैं। सिर्फ छात्र वंश के कंधे पर चोट है। उन्होंने बताया कि चालक विमलेश भागा नहीं था। डर की वजह से उसने किसी को बताया नहीं कि वह चालक है। वह भीड़ में खड़ा रहा था।
--
हादसे के बाद पीटीओ को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था। पता चला है कि स्कूल वाहन का स्टीयरिंग गार्ड टूटने की वजह से हादसा हुआ है। गाड़ी के कागजात पूरे थे।
- हरिओम, एआरटीओ
--
रुक नहीं रहे हादसे

18 फरवरी 2026 : लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बुधवार को दोपहर एक स्कूल बस आगे चल रही कार से टकरा गई। बच्चे बाल-बाल बच गए थे।

27 फरवरी 2024 : शाहजहांपुर में कांट-जलालाबाद रोड पर जरावन गांव के पास परीक्षार्थियों से भरी तेज रफ्तार वैन टायर फटने से दो बार पलटकर खाई में जा गिरी। चार परीक्षार्थियों की मौत हो गई थी।

26 अक्तूबर 2023 : मीरानपुर कटरा में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूली वैन से ट्रक पीछे से टकरा गया। वैन में सवार नौ बच्चे घायल हो गए थे।

20 नवंबर 2024 : खुटार थाना क्षेत्र में बाबा चौराहे से चांदपुर जाने वाले रोड पर गांव प्रीतमपुर के पास स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर में चार बच्चे घायल हो गए थे।

23 नवंबर 2024 : गढि़या रंगीन-दातागंज मार्ग पर बच्चों से भरी वैन की धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में वैन में सवार दो छात्र घायल हो गए थे।


4 फरवरी 2023 : बंडा में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस और पिकअप की टक्कर में तीन छात्र घायल हो गए।

11 नवंबर 2025 : पुवायां में वैन से गिरकर सात वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वैन का दरवाजा कई दिनों से खराब था।

घायल छात्र को स्कूली वैन से निकालकर ले जाते स्थानीय लोग। स्रोत: जागरुक पाठक

घायल छात्र को स्कूली वैन से निकालकर ले जाते स्थानीय लोग। स्रोत: जागरुक पाठक

घायल छात्र को स्कूली वैन से निकालकर ले जाते स्थानीय लोग। स्रोत: जागरुक पाठक

घायल छात्र को स्कूली वैन से निकालकर ले जाते स्थानीय लोग। स्रोत: जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed