{"_id":"696923230f95cf9027018188","slug":"an-fir-has-been-registered-against-14-people-in-a-case-of-assault-between-two-groups-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-163084-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दो पक्षों में मारपीट के मामले में 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दो पक्षों में मारपीट के मामले में 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
तिलहर। गांव डभौरा में बुधवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
डभौरा गांव की शमीम बानो ने अलाउद्दीन, उनके भाई मुनीश, शाहिद, पीर बक्खस, तालिब, ग़ालिब और नफीस को नामजद कराया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया। जिसमें वह और उनके पुत्र महसर, इकबाल और अफजल घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मुनीश ने कुर्बान, इकबाल, इमरान, मोहम्मद सफी, वसीम, मसरूर अली और नवाब हसन को नामजद कराया।
थाना प्रभारी जुगल किशोर पाल ने बताया कि दोनों पक्षों के चार-चार घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद